{"_id":"c7e0f0a91656ca255779578903184f12","slug":"diet-to-prevent-kidney-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी में स्टोन है तो बरतें ये 5 सावधानियां","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किडनी में स्टोन है तो बरतें ये 5 सावधानियां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Sep 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी में स्टोन का दर्द यकीनन असहनीय है लेकिन दवाओं से इसे यूरीन के रास्ते निकाला जा सकता है। ऐसे में डाइट में कुछ सावधानियां बरतने से किडनी के स्टोन से छुटकारा पाना आसान हो सकता है।
विज्ञापन
अधिक से अधिक पानी पीएं
किडनी में स्टोन के मरीजों के लिए जरूरी है कि वे अधिक से अधिक पानी पीते रहें जिससे किडनी में जमा स्टोन या टॉक्सिक यूरीन के प्रवाह के साथ निकल जाएं। प्रतिदिन चार लीटर पानी का सेवन किडनी से स्टोन हटाने में मदद करता है।
विज्ञापन
नींबू या एप्पल साइडर वेनेगर
डाइट में नींबू व एप्पल साइडर वेनेगर की मात्रा बढ़ाएं। इससे शरीर के टॉक्सिक तत्वों को निकालने में आसानी होती है।
कैल्शियम की अधिकता वाली डाइट
डाइट में ऐसी चीजों की मात्रा बढ़ाएं जिनमें कैल्शियम की अधिकता हो। क्लीनिकल जर्नल ऑफ अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के शोध की मानें तो कैल्शियम ओक्सलेट की अधिकता वाली डाइट किडनी में जमा स्टोन को तोड़ने और बाहर निकालने में मदद करती है। दूध, मक्खन, नट्स आदि का सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन
सोडा के सेवन से बचें
किडनी में स्टोन के मरीजों के लिए सोडा ड्रिंक से संबंधित कई भ्रांतियां हैं। लेकिन असलियत यह है कि सोडा में मौजूद फोस्फोरिक एसिड की अधिकता किडनी में स्टोन को बढ़ाती है।
लो ओक्सालेट डाइट लें
ओक्सालेट की कमी वाली डाइट किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद है। काली चाय, अनाज, नट्स आदि का सेवन किडनी का स्टोन हटाने में फायदेमंद है।