{"_id":"58303b0a-6142-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"diet-that-help-you-in-quit-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान छोड़ने में मदद करेगी ये डाइट ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
धूम्रपान छोड़ने में मदद करेगी ये डाइट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम्रपान से छुटकारा आसान नहीं है लेकिन अगर आप एक बार इस लत को दूर करने की ठान लें तो यह असंभव भी नहीं है। धूम्रपान का मन न करे, इसके लिए दवाओं और व्यायाम के साथ-साथ खानपान पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। अगर आप धूम्रपान को छोड़ने का पूरी तरह मन बना चुके हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें जिससे धूम्रपान के प्रति आपको अरुचि होगी और इसे छोड़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन
जई (ओट्स)
जई यानी ओट्स को नाश्ते या भोजन में लेने से ओपियम व निकोटिन के प्रति अरुचि पैदा होती है। इससे निकोटिन छोड़ते वक्त घबराहट, बेचैनी, अनिद्रा जैसी समस्याओं को रोकने में आसानी होती है।
विज्ञापन
काली मिर्च
काली मिर्च का इस्तेमाल घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। धूम्रपान छोड़ते वक्त इसके सेवन से धूम्रपान के प्रति अनिच्छा होती है और इसके साइड एफेक्ट्स को रोकने में आसानी होती है।
विज्ञापन
नींबू व साइट्रस फल
सिगरेट पीने का जब भी मन करे तो इसकी जगह नींबू का टुकड़ा मुंह में रख लें या फिर संतरे, मौसमी जैसा कोई साइट्रस फल खा लें। हर बार सिगरेट की जगह साइट्रस फल, नींबी या साइट्रस स्वाद वाली गोलियां मुंह में रखने से धूम्रपान का मन नहीं होगा।
दूध
सामान्यतः धूम्रपान करने वाले लोग कॉफी या चाय अधिक पीते हैं जिससे धूम्रपान की तलब और भी बढ़ती है। आप धूम्रपान छोड़ते वक्त चाय-कॉफी की जगह अगर दूध का सेवन करेंगे तो सिगरेट के प्रति अनिच्छा होगी।
पुदीना
वैसे तो आजकल सिगरेट्स में भी मिंट फ्लेवर बाजार में बिकता है लेकिन पुदीने का इस्तेमाल सिगरेट की तलब को कम करने के लिए कर सकते हैं। जब भी सिगरेट पीने का मन करें पुदीने के पत्तों पर नमक व काली मिर्च पाउडर डालकर चूसें। पुदीना न मिले तो मिंट की कैंडी भी ले सकते हैं।
कुछ जरूरी हर्ब
आयुर्वेद में कई जड़-बूटियों के इस्तेमाल से धूम्रपान के प्रति अनिच्छा पैदा की जैती है। लोबेलिया, वैलेरियन, मिमोसा चाय, टबैकम आदि हर्बल पौधों की मदद से धूम्रपान छुड़ाया जा सकता है। आप किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श से इनका सेवन कर सकते हैं।