चमकते दांतों की है चाह तो डाइट में रखें इनका ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा, खानपान से संबंधित इन बातों का जरूर रखें ध्यान।
दांत के लिए ये ठीक नहीं
सीट्रस फ्रूट्स - नारंगी और नींबू यूं तो हेल्थ के लिए सही हैं, मगर क्या दांतों के लिए भी सही हैं। खासकर जिनके दांत सेंसिटिव हैं। एसिडिक नेचर होने के कारण इसका असर दांतों की कोटिंग यानी ऊपरी परत पर होता है।
इससे ऊपरी परत का क्षय होने लगता है। जब भी आप इस तरह के फ्रूट्स खाएं, तो कम मात्रा में इसका सेवन करें। अगर खा रहे हैं, तो इसे खाने के बाद तुरंत कुल्ला कर लें, ताकि दांत साफ रहें।
चॉकलेट या कैंडी - चॉकलेट, कैंडी या आइसक्रीम में मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर और कलरिंग केमिकल दांतों के लिए किसी जहर से कम नहीं हैं। खासकर वैसी चीजें जो दांतों से चिपकती हों।
दांतों से चिपककर ये दांतों में बैक्टीरिया पैदा करते हैं। जिससे कैविटी या दांतों से संबंधित अन्य समस्या होने की आशंका रहती है। इसलिए इनका सेवन कम-से-कम करें। खाने के तुरंत बाद सादे पानी से कुल्ला कर लें।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स - कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, स्पोर्ट ड्रिंक्स आदि, अगर आप ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं, तो इससे दांतों की ऊपरी परत के क्ष्ाय होने की आशंका रहती है। यहां तक कि शुगर फ्री सोडा डाइट भी दांतों के लिए सुरक्षित नहीं है।
कॉफी में क्रोमोजेन नामक तत्व अधिक मात्रा में है, जो दांतों के पीलेपन के लिए जिम्मेदार है।
इनका सेवन जरूर करें
दूध - कैल्शियम और प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है दूध। कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों के लिए जरूरी तत्व हैं। यह दांतों के लिए भी सही होता है। इसलिए चीज़ के साथ-साथ अन्य मिल्क प्रोडक्ट को भी अपने खाने में शामिल करें।
पालक - सिर्फ पालक ही क्यों और भी हरी पत्तेदार सब्जियां दांतों के लिए सही हैं। पालक की कुछ पत्तियों को चबाएं। इससे जो लार बनती है, वह दांतों को साफ करने के साथ प्रोटेक्शन भी देती है। यह फाइबर युक्त भी होता है, जो दांतों की सेहत के लिए जरूरी है।