{"_id":"7cf55d941105b1fd39bab8c2446e91c2","slug":"diet-for-belly-fat-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट की चर्बी से चाहिए छुटकारा तो लें ये डाइट","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पेट की चर्बी से चाहिए छुटकारा तो लें ये डाइट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट की बढ़ती चर्बी अगर आपके दिन-रात का चैन उड़ा रही है तो इसे कम करने की कोशिश अभी से शुरू कर दें। पेट पर जमा फैट्स के नुकसान न सिर्फ आपके लुक्स पर भारी पड़ता है बल्कि यह आपके लिए कई गंभीर रोगों का इशारा है।
विज्ञापन
पेट की चर्बी के लिए अगर आप कसरत और डाइट का सही बैलेंस बनाएंगे तो इसे कम करने में काफी आसानी होगा। आइए जानें, ऐसी डाइट के बारे में जो तोंद कम करने में आपके लिए मददगार हो सकती हैं।
विज्ञापन
सेब
ब्राजील के एक शोध की मानें तो चर्बी कम करने के लिए सेब एक बेहतरीन फल है। सेब में पेकटिन, विटामिन सी, बेटा केरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवनॉयड्स, फाइबर आदि तत्व भरपूर मात्रा में हैं।
विज्ञापन
तरबूज
यूनिवर्सिटी ऑफ केंचूकी के शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के सेवन से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पशुओं के कोलेस्ट्रॉल लेवल का निरीक्षण किया और उन्हें तरबूज का रस पिलाया, आठ हफ्ते बाद उनके शरीर में फैट्स की मात्रा कम हो गई।
पेट की चर्बी घटाने में मदद करेंगे ये तीन आसन
टमाटर
एक बड़े टमाटर में सिर्फ 33 कैलोरी है। इसमें पाया जाने वाला 9 ओएक्सओ ओक्टाकैडिएनोइक नामक तत्व फैट्स कम करने में मदद करता है।
केला
सेब की तरह ही केले में भी पेकटिन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो पेट में चर्बी जमा होने से रोकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी6 और पोटैशियम जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं।
ध्यान रहे, तोंद कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज का सही कांबो ही फायदेमंद है, इनमें से किसी एक के बूते वजन घटाना या चर्बी पर काबू पाना संभव नहीं है।