फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diet according to your blood group

क्या आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेते हैं?

Mon, 01 Jul 2013 08:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
diet according to your blood group

लिज़ हर्ले, मिरांडा केर, डेमी मूर से लेकर अक्षय कुमार तक हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलिब्रिटी की फिटनेस का राज उनकी खास डाइट में छिपा है। अगर आप भी इनके जैसी फिटनेस चाहते हैं तो अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक डाइट लेना शुरू कर दें।

विज्ञापन

 
ये ब्लड ग्रुप मानव विकास के अलग-अलग चरणों में अस्तित्व में आए और इसी आधार पर इनके आधार पर डाइट का विभाजन किया जाता है। आइए जानें, आपके ब्लड ग्रुप के अनुरूप कौन सी डाइट आपके लिए सेहतमंद होगी।
विज्ञापन


ब्लड ग्रुप 'o'

यह मानव इतिहास का सबसे पुराना ब्लड ग्रुप है और इस ब्लड ग्रप के लोग अक्सर छरहरे शरीर के होते हैं। डाइट में इन्हें ऊर्जा की जरूरत सबसे अधिक होती है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को प्रोटीन की अधिकता वाली डाइट लेना चाहिए। मछली, मीट, दाल आदि का सेवन इनके लिए फायदेमंद हो सकता है। इन्हें आयोडीन की कमी होने की आशंका अधिक होती है। डेयरी प्रोडक्ट से इन्हें बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड ग्रुप 'B'
इस ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए सब कुछ बेहद संतुलित रूप में ही लेना ठीक है। जब यह ब्लड ग्रुप बना तब लोग घुमंतू प्रवृत्ति के होते थे और सब्जियां और अनाज अधिक खाते थे। आज भी इनके लिए यह डाइट अधिक फायदेमंद है। इन्हें खाने में पर्याप्त मात्रा में बीन्स, दाल, अनाज, मीट, फल और सब्जियां लेना चाहिए।

कॉफी व अल्कोहल से दूरी रखना इनके लिए ठीक है क्योंकि इस ब्लड ग्रुप के लोगों को तनाव जल्दी होता है और कॉफी व अल्कोहल तनाव बढ़ाते हैं।

ब्लड ग्रुप 'A'
यह ब्लड ग्रुप तब अस्तित्व में आया जब लोग शिकार से अधिक खेती का काम करते थे इसलिए इस ब्लड ग्रुप के लोग मांस से अधिक महत्व डाइट में अनाज व सब्जियों को देते थे। इन्हें मीट कम खाना चाहिए और सब्जियां अधिक रखनी चाहिए। डाइट में नट्स, दलहन, अनाज, फल और सब्जियां इनके लिए अधिक फायदेमंद है। इन्हें प्रोटीन से अधिक कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट पर बल देना चाहिए।


ब्लड ग्रुप 'AB'
इस ब्लड ग्रुप के लोग डाइट में मीट छोड़कर सभी चीजें ले सकते हैं। इनके लिए मछली, सब्जी, अनाज आदि फायदेमंद है। फलों में अंगूर, तरबूज, चैरी आदि इनके लिए अधिक फायदेमंद है। समुद्री भोजन भी इनके लिए अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed