फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diabetic foot care tips

डायबिटिक हैं तो पैरों की करें खास देखभाल

Fri, 07 Dec 2012 05:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Dec 2012 05:41 PM IST
विज्ञापन
diabetic foot care tips

अधिकतर डायबिटीज के रोगियों के लिए पैरों और उनके पंजों की देखभाल बहुत जरूरी है। अगर आप डायबिटिक हैं तो पंजे पर लगा एक छोटा सा कट भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इस बीमारी में पंजों तक सही तरीके से रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है। ऐसे में कोई भी त्वचा संबंधी समस्या, संक्रमण या चोट को ठीक होने में बहुत समय लगता है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, कई बार पंजों की त्वचा पर छाले या रैशेज पड़ जाते हैं। इनकी अनदेखी से हो सकता है कि आपको अपने पैरों के अंगूठे, उंगलियां और पंजों तक से हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में पंजों की देखभाल के लिए आपको क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन


चोट को हल्के में न लें
डायबिटीज में अक्सर रोगियों में त्वचा के प्रति संवेदनशीलता का एहसास कम हो जाता है इसलिए उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब उनके पंजे पर कट लगा और कब उन्हें पैरों में कोई चोट लगी। चोट के पकने या बिगड़ जाने पर उन्हें दिक्कत होती है और तब उन्हें उपचार के लिए तगड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में समझदारी यह है कि आप अपने पंजों पर लगी छोटी सी भी चोट को गंभीरता से लें और उसे जल्द से जल्द ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों में रखें खास ध्यान
ठंड में डायबिटिक के लिए पंजों का खास खयाल रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इस मौसम में पैरों की त्वचा तेजी से रूखी होती है और पंजे व एड़ियां फटते हैं। ऐसे में पैरों को हमेशा सूखा रखें और मोजे पहनकर रहें।

गुनगुने पानी से साफ करें पैर
रोज रात में सोने के पहले पैरों को हल्के गर्म यानी गुनगुने पानी में थोड़ी देर रखें और पैरों को साफ करें। फिर टॉवल से अच्छी तरह पैरों को सुखाएं, खासतौर पर अंगूठे और उंगलियों के बीच के गैप को।

मॉश्चयुराइज करें
डायबिटीज में त्वचा अधिकतर ड्राइ रहती है इसलिए उसकी मॉश्चयुराइजिंग बेहद जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से पंजों पर मॉश्चुयराइजर या तेल लगाएंगे तो त्वचा न तो ड्राइ होगी, न फटेगी और न ही उसमें से खून निकलेगा।  ध्यान रहे कि अंगूठे और उंगलियों के बीच ज्यादा मॉश्चुयराइजर न लगाएं नहीं तो फंगल संक्रमण हो सकता है।

ध्यान से काटें नाखून
पैरों के नाखून काटते वक्त सबसे ज्यादा कट लगने का चांस होता है इसलिए नाखून काटते वक्त पैरों का खास ध्यान दें। नाखूनों को बहुच छोटा न काटें और काटते वक्त पहले साइड से काटें और फिर बीच में नाखून काटें।

डायबिटीज पर रखें नियंत्रण
डायबिटीज को नियंत्रित रखें जिससे शरीर का रक्त प्रवाह सुचारू रहे और पंजों की त्वचा को नुकसान न हो। संतुलित डाइट और एक्सरसाइज से आप डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं।


धूम्रपान से बचें
वैसे तो धूम्रपान से बचे रहने की बहुतेरी वजहे हैं लेकिन डायबिटिक के लिए एक जरूरी वजह यह भी है कि धूम्रपान से रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होता है जिससे खून सही तरीके से पंजों तक नहीं पहुंच पाता और तरह-तरह की समस्याएं पैदा होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed