{"_id":"ee57d37344b5a09a93f235b92852b5b3","slug":"diabetes-symptoms-world-diabetes-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये 5 इशारे हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ये 5 इशारे हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
डायबिटीज हमारी जीवनशैली की सबसे सामान्य बीमारियों में से एक है। आपकी आरामतलब जीवनशैली आपको कब इस रोग के कगार पर पहुंचा दे, पता ही नहीं चलेगा। ऐसे में जानिए, कुछ ऐसी परेशानियों के बारे में जो डायबिटीज का लक्षण हो सकती हैं।
विज्ञापन
डायबिटीज है तो डाइट में करें ये बदलाव
1.बार-बार बाथरूम के चक्कर
एक दिन में 20 से अधिक बार यूरिन, डायबिटीज का एक लक्षण हो सकती है। शरीर में जब ग्लूकोज अधिक हो जाता है तो किडनी अधिक सक्रिय हो जाती है और पेशाब अधिक होती है। इससे शरीर का सारा पानी यूरिन के रास्ते निकल जाता है और हर समय प्यास लगती है।
विज्ञापन
विटामिन डी की कमी से हो सकता है डायबिटीज!
विज्ञापन
2.बहुत अधिक थकान होना
शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाने से यह समस्या होती है। डायबिटीज के दौरान रक्त कोशिकाओं में ग्लूकोज रहता है और इसका ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल नहीं हो पाता है, इसलिए इस रोग में थकान जल्दी होती है।
3.तेजी से वजन गिरना
अगर बिना किसी कोशिश के भी आपका वजन तेजी से गिर रहा है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। ऊर्जा की कमी के कारण इस स्थिति में फैट्स का इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में होता है, जिससे वजन तेजी से गिरता है।
4.घाव भरने में देर
डायबिटीज के मरीजों को छोटा सा कट या रैशेज ठीक होने में भी काफी समय लग जाता है। इस रोग में प्रतिरोधी क्षमता कमजोर होती है जिससे ऐसा होता है।
5.देखने में दिक्कत
डायबिटीज की स्थिति में खून में इन्सुलिन अधिक बनता है जिससे देखने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इससे आंखों का पावर बढ़ता हा या फिर धुंधला दिखाई देता है।