फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   cure your breathing problem with singing

गाना गाएं, अस्थमा भगाएं

Wed, 10 Jul 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
cure your breathing problem with singing

दमा यानी अस्थमा के मरीजों के लिए खुशखबरी है। हाल में एक शोध के दौरान दमा और सांस से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए दिलचस्प एक्सरसाइज खोजी गई। इसके तहत गाना गाने से दमा को दूर भगाया जा सकता है।

विज्ञापन


लंदन के रॉयल ब्रोंपटन हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान मरीजों से घाना और पेलिनेशिया के लोकगीतों का रियाज करवाकर उनके फेफड़ों की एक्सरसाइज करवाई। इस दौरान पाया गया कि लोकगीतों को गाने से मरीजों को दमा व श्वास से संबंधित रोगों में आराम मिला।
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. निकोलस होपकिन्सन ने बताया, 'यह फीजियोथेरेपी का बेहद दिलचस्प तरीका है। गाना लोगों को पसंद भी है और यह श्वास की क्रियाओं को नियंत्रित करने का आसान तरीका भी है। हमने गाने के दौरान उनकी श्वास और फेफड़ों की गतिविधियों का अध्ययन किया और पाया कि इससे श्वास संबंधी समस्याएं दूर की जै सकती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने इस थेरेपी का प्रतिभागियों पर दो बार इस्तेमाल किया और पाया कि इससे उनकी तबियत में सुधार हुआ। हालांकि ये सुधार कितना हो सकता है इसका ठीक रिकॉर्ड अभी तक लिया नहीं जा सका है।


शोधकर्ताओं का मानना है कि इस थेरेपी का प्रयोग अभी तक वे बहुत अधिक लोगों पर नहीं कर पाए हैं इसलिए वे इसे सीओपीडी या दमा जैसे रोगों का वैकल्पिक उपचार नहीं कह सकते हैं। इससे रोगियों के उपचार में सहायता मिल सकती है और इस तकनीक को परिष्कृत भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed