फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   curd paratha recipe for breakfast in hindi

नाश्ते में बनाएं दही का पराठा, हो जाएगा रोज से अलग

Sat, 26 Jun 2021 08:44 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 26 Jun 2021 08:44 AM IST
सार

पराठा झटपट बनकर तैयार हो जाता है इसलिए कई सारे लोग इसे नाश्ते में बनाते हैं। दही का पराठा पुरानी और एक बहुत अच्छी रेसिपी है, यदि एक जैसे पराठे खाकर आप बोर हो चुके हैं तो इसे ट्राय करना तो बनता ही है। 

विज्ञापन
curd paratha recipe for breakfast in hindi
paratha - फोटो : Social Media

विस्तार

नाश्ते में कई सारे लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। नाश्ते में पराठे खाना स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और जल्दी से भूख भी नहीं लगती है। कई बार घर में एक जैसे पराठे खाकर सदस्य बोर होने लगते हैं। ऐसे में आप दही के पराठे ट्राय कर सकती हैं। दही के पराठे स्वाद में बहुत अच्छे लगते हैं और इन्हें खाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। पुराने जमाने के लोग तो अक्सर दही के पराठे बनाया करते थे। आइए जानते हैं कि किस तरह से दही के पराठे बना सकते हैं। 

विज्ञापन

सामग्री 

आटा-4 कप

दही-1/2 कप

पुदीना पत्ता-1/2 चम्मच

हरी मिर्च-2 बारीक कटी 

प्याज-1 बारीक कटा हुआ

नमक-स्वादानुसार

हल्दी-1/2चम्मच

घी-3 चम्मच

अजवाइन-1/2 चम्मच 

 बनाने का तरीका 

दही के पराठे बनाना बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप आटे में अजवाइन, हरी मिर्च, हल्दी और स्वादानुसार नमक डाल लें औरअच्छे से मिक्स कर लें। अब दही, पुदीना पत्ता और एक चम्मच घी डालकर भी अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।अब अपनी आवश्यकता के हिसाब से पानी डालकर आटे को गूंध लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें। ऊपर से भले ही कपड़ा ढंक दें। अब आटे की लोई बनाकर उससे पराठे बनाएं। पराठे को घी लगाते हुए अच्छे से सुनहरा होने तक दोनों साइड से पका लें। चटनी या सब्जी के साथ पराठा खाएं। 

विज्ञापन

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed