फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   cook this traditional reciepe of marwadi kachchi haldi vegetable in hindi

इस तरह बनाएं मारवाड़ की कच्ची हल्दी की सब्जी, स्वाद और सेहत दोनों के लिए है श्रेष्ठ 

Sat, 27 Mar 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 27 Mar 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
cook this traditional reciepe of marwadi kachchi haldi vegetable in hindi
कच्ची हल्दी की सब्जी - फोटो : Social Media

कच्ची हल्दी की सब्जी अब विलुप्ति की कगार पर है। नई पीढ़ी तो इसकी रेसिपी को जानती भी नहीं है। यह एक पारंपरिक रेसिपी है जो मारवाड़ के लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। मारवाड़ के पुराने लोग आज भी इस रेसिपी को बनाना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि यह सेहत के लिए लाभकारी तो है ही, साथ ही स्वाद में भी एक नंबर है। जिन लोगोंं को जोड़ों और हडि्डयों को दर्द होता है, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है। साथ ही इसको खाने से रोग- प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। अगली स्लाइड्स से जानिए कच्ची हल्दी की सब्जी के सेवन से होने वाले लाभ।

विज्ञापन

सामग्री-

1 प्याज बारीक कटा हुआ
4 हरे प्याज़ बारीक कटे हुए
8 हरी लहसुन बारीक कटे हुए
12 कलियां लहसुन की बारीक कटी हुई
 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
 1 टमाटर बारीक कटा
 1 चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
 4 बड़े चम्मच मटर के दाने
 50 ग्राम कच्ची हल्दी
 1 छोटा चम्मच नमक
 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
 2 चम्मच देसी घी
 4 लौंग
 2 तेज पत्ते
 1 मोटी इलायची
 1 छोटी इलायची
 1 टुकड़ा दालचीनी
  2 तेज पत्ती
 1 बड़ा चम्मच दही

 बनाने का तरीका-
हल्दी, टमाटर, प्याज, हरा प्याज, हरा लहसुन, सफेद लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, अदरक सब को बारीक काट लें। तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग,  छोटी इलायची,  मोटी इलायची सभी खड़े मसाले तैयार कर लें। फिर एक कढ़ाई में दो चम्मच देशी घी लीजिए। यह गर्म हो जाने पर उसमें हींग, जीरा और तेज पत्ते डालिए और उसे थोड़ा चलाए। फिर उसमें हरे मटर, हरा प्याज, हरी लहसुन, हरी मिर्च, अदरक डालेंगे और उसे चलाएंगे साथ ही उसमें बारीक कटी हुई हल्दी और टमाटर मिलाएंगे और नमक डालकर अच्छी तरह चलाएंगे। जब टमाटर पकने लगेंगे तब उसमें एक चम्मच दही डालेंगे और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह पकाएंगे। सब्जी को 10 मिनट तक ढंककर पकाएंगे जिससे उसमें टमाटर और मटर अच्छी तरह गल जाएं। गरमा गरम हल्दी की सब्जी बनकर तैयार है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed