फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   control your weight with good cholesterol diet

मोटापा घटाना है तो लें गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली ये डाइट

Wed, 20 Mar 2013 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Mar 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
control your weight with good cholesterol diet

कोलेस्ट्रॉल हमेशा सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं है। कोलेस्ट्रॉल से होने वाली समस्याएं हमेशा लो डेन्सिटी लिपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल से होती हैं जबकि इन समस्याओं को खत्म करने के लिए हाई डेन्सिटी कोलेस्ट्रॉल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट लेना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन


आइए जानें कि डाइट में किन चीजों को शामिल करके आप अपना गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं और मोटापे, दिल के रोग जैसी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन


बादाम, बीन्स और दलहन
बीन्स और विभिन्न प्रकार के दलहन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं जो शरीर में फैट्स और बैड कोलेस्ट्रॉल को तोड़ने में मदद करते हैं। केंचुकी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के शोध के अनुसार, प्रतिदिन बीन्स या दलहन को डाइट में शामिल करने से 20 प्रतिशत बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादाम में ओमेगा 3 एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और फैट्स कम करता है।

ओट्स

कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि ओट्स में बीटा ग्लूकन्स होते हैं जिनसे गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्टरॉल का स्तर कम होता है। तभी तो डाइटिशियन वजन घटाने के लिए ओट्स खाने पर जोर देते हैं।

प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन में ऐसे कई तत्व हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। सीएटल के बास्टर कॉलेज के शोधकर्ताओँ के अनुसार, रोज लहसुन के तीन जवे खाने से एक माह में 23 प्रतिशत गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।


हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के शोध में माना गया है कि रोज आधा प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल 30 प्रतिशत कम हो जाता है।

मछली
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाते हैं और फैट्स को जमने से रोकते हैं।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड फैट है जो शरीर में बैड कोल्स्टरॉल के स्टर को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार यह बैड कोलेस्ट्रॉल को धमनियों में पहुंचने से रोकता है।

विटामिन सी और ई वाले फल व सब्जियां
विटामिन सी शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और विटामिन सी व ई बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकते हैं। संतरे, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, फूलगोभी, ब्रोकली आदि के सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed