फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   cold and cough home remedy: kadha recipe for cold and cough

सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज है ये काढ़ा, बनाने का तरीका भी बेहद आसान

Mon, 31 Dec 2018 08:53 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 31 Dec 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
cold and cough home remedy: kadha recipe for cold and cough
kadha - फोटो : facebook

ठंड के मौसम में सावधानियां बरतने के बावजूद बहुत सारे लोग सर्दी और खांसी के शिकार हो जाते हैं। अगर वक्त रहते ये खांसी ठीक न हो तो यह इस कदर बढ जाती है कि हमारा शरीर जकडा हुआ महसूस करता है। इसके अलावा सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। ऐसे में हम दवाइयों का सहारा लेते हैं। इन दवाइयों से हमें उस समय तो आराम मिल जाता है, लेकिन इनके कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आइए जानते हैं बिना किसी साइड इफेक्ट्स के इसका रामबाण इलाज, जिसे आप घर पर ही कर सकते हैं। खांसी का घर पर इलाज करने के लिए आपको बस यह काढ़ा बनाना होगा, जिसे बनाने का तरीका आगे की स्लाइड्स में बताया गया है।

विज्ञापन

cold and cough home remedy: kadha recipe for cold and cough
silver tips imperial tea - फोटो : KALPANA PRODHAN
काढ़ा बनाने के लिए सामग्री:
-साफ पानी
-लौंग
-काली मिर्च
-छोटी इलायची
-काली तुलसी की पत्ती
-अदरक
-गुड़
-चायपत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

cold and cough home remedy: kadha recipe for cold and cough
beetroot tea
काढ़ा बनाने की विधि:
काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म करने रखें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें काली मिर्च, पीसी हुई लौंग, इलायची, अदरक, और स्वादानुसार गुड़ ड़ाल दें। कुछ देर बाद इसमें तुलसी की पत्तियां इसमें डाल दें। अब इसमें चायपत्ती डालेें। इसे इतना उबालें जब तक पानी सूखकर आधा न रह जाए। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दीजिए। पानी को छान लें। आपका काढ़ा बनकर तैयार है। कुछ दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें। आपकी सर्दी-खांसी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed