फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   chemical in sunscrren harms male fertility

रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाला यह उत्पाद घटा सकता है पौरुष

Tue, 25 Nov 2014 02:20 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
chemical in sunscrren harms male fertility

पुरुषों की घटती कामेच्छा और कम होती फर्टिलिटी का एक चौंकाने वाला कारण पता चला है। डेली मेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो सनस्क्रीन लोशन में मौजूद केमिकल के संपर्क में आने से पुरुषों की फर्टिलिटी कम होती है।

विज्ञापन


लौंगिट्यूडनल इन्वेस्टिगेशन ऑफ फर्टिलिटी एंड द इन्वॉयर्मेंट (लाइफ) नामक संस्था के शोध में माना गया है कि अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव करने वाले बेन्जोफिनॉन टाइप अल्ट्रावॉयलेट फिल्टर के दो केमिकल- बीपी-2 और 4ओएच-बीपी पुरुषों की फर्टिलिटी को 30 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का यह दावा है कि ये तत्व सनस्क्रीन के अलावा, शैंपू और मॉश्चुराइजर्स में भी पाए जाते हैं।

उन्होंने यह भी माना कि इनका नुकसान महिलाओं को नहीं होता, केवल पुरुषों के लिए ही है।

कर सकता है हार्मोनल बदलाव

chemical in sunscrren harms male fertility

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन की तर्ज पर यह भी माना है कि इन केमिकल्स का संपर्क पुरुषों के शरीर में हार्मोनल असंतुलन कर सकता है और एंडोक्राइन सिस्टम को भी प्रभावित करता है।

उनका मानना है कि सनस्क्रीन का स्तिमाल करने वाले पुरुषों को इन केमिकल्स से लैस दूसरे उत्पादों का इस्तेमाल भी कम करना चाहिए।

शोध के दौरान 18 साल से 44 साल तक की उम्र के पुरुषों और महिलाओं पर इसका अध्ययन किया गया है। बच्चे के लिए प्रयासरत 501 जोड़ों पर अध्ययन को इस शोध में शामिल किया गया है।

यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed