फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   check these elements before buying hair care products

शैंपू या कंडिशनर खरीदने से पहले जरा इधर भी देखें

Thu, 14 Mar 2013 05:45 PM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
प्रियंका पांडेय पाडलीकर Updated Thu, 14 Mar 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
check these elements before buying hair care products

बालों की देखभाल के लिए आप कौन सा शैंपू या कंडिशनर इस्तेमाल करते हैं? क्या कभी सोचा है कि आप बिना सोचे-समझे बाजार से जो शैंपू, कंडिशनर या हेयर जेल उठा लाते हैं, इसका आपके बालों को फायदा हो रहा है या नुकसान?

विज्ञापन


अगर नहीं सोचा तो गौर करें, बाजार में मिलने वाला हर हेयर केयर प्रोडक्ट आपके लिए अच्छा ही हो, इसे परखना भी बहुत जरूरी है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन तनेजा से बातचीत के आधार पर जानिए बालों के लिए कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन


जरूर चेक करें लेबल
किसी भी शौंपू या कंडिशनर को खरीदने से पहले चेक करें कि उसके लेबल में कितनी सामग्रियां हैं। अगर नौ या दस से अधिक हैं तो हो सकता है उसमें सिंथेटिक चीजों का इस्तेमाल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर हेयर केयर प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपके सिर की त्वचा को ड्राइ कर सकते हैं और बालों की कई समस्याओं की वजह हो सकते हैं। अगर लेबल में ये केमिकल्स दिखें तो उस प्रोडक्ट को न खरीदें।

- सोडियम लॉरल सल्फेट (Sodium Lauryl Sulfates)
- अमोनियम लॉरल सल्फेट (Ammonium Lauryl Sulfate)
- मुरेठ सल्फेट (Mureth Sulfate)
- प्रॉपलाइन ग्लाइकोल (Propylene Glycol या Antifreeze)
- ओलेफिन सुल्फोनेट (Deodorized Kerosene)

सिर की त्वचा का रखें ध्यान
अक्सर हम बोलते हैं कि हमारे बाल ऑयली हैं या फिर ड्राइ हैं। दरअसल हमारे सिर की त्वचा ऑयली या ड्राइ होती है जिसकी वजह से बाल ऑयली या ड्राइ लगते हैं। जरूरी है कि शैंपू या कंडिशनर खरीदने से पहले आप देख लें कि वह आपकी त्वचा के टाइप को सूट कर भी रहा है या नहीं।

हेयर जेल या स्प्रे के इस्तेमाल में रखें ध्यान
अच्छी क्वालिटी का हेयर जेल या हेयर स्प्रे हमारे बालों के लिए तब तक नुकसानदायक नहीं है जब तक हम सोने से पहले इन्हें साफ करें। जेय या स्प्रे का इस्तेमाल करते वक्त रोज शैंपू करना और बालों को साफ रखना बहुत जरूरी है।

ये सावधानियां भी जरूरी
- ऊपर दिए गए केमिकल्स के अलावा मिनिरल ऑयल, एल्कोहल व पेट्रोलियम वाले हेयर प्रोडक्ट्स से भी दूरी रखें।
- कंडिशनर और शैंपू अलग-अलग ही इस्तेमाल करें। कंडिशनर युक्त शैंपू से परहेज करें क्योंकि शैंपू में कंडिशनर मिलने के बाद उसकी बालों को साफ करने की क्षमता कम हो जाती है।

- बालों पर विटामिन्स वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बजाय डाइट में विटामिन्स वाले फल और सब्जियां अधिक लें। शैंपू और कंडिशनर में मौजूद विटामिन्स से बालों को कोई फायदा नहीं पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed