{"_id":"3e28a9d9c67ac08783556e2d1646140b","slug":"change-in-weather-can-cause-stroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बदलाव का ऐसा भी हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मौसम में बदलाव का ऐसा भी हो सकता है नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव अगर आप महसूस कर रहे हैं तो इसका यह नुकसान जानकर आप यकीनन हैरान होंगे।
विज्ञापन
येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोध की मानें तो मौसम के तापमान में बार-बार होने वाला बदलाव स्ट्रोक के रिस्क को बढ़ा सकता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, बहुत अधिक ठंड से स्ट्रोक का रिस्क बढ़ता है क्योंकि ठंड से शरीर का तापमान प्रबावित होता है और ब्वड प्रेशर व प्लेटलेट्स की क्लॉटिंग बढ़ जाते हैं।
शोधकर्ता जूडिथ लिचमैन के अनुसार, ''मौसम को सीधे-सीधे स्ट्रोक से जोड़कर नहीं देख सकते हैं लेकिन इस शोध में हमने पाया कि मौसम से जुड़े कई पहलू स्ट्रोक के रिस्क की ओर इशारा करते हैं।''
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष 18 साल की उम्र या इससे अधिक 1,34,510 स्ट्रोक के मरीजों पर किए अपने अध्ययन के आधार पर निकाला है।