फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   can coffee cure ovarian cancer

गर्भाशय कैंसर: क्या कॉफ़ी से हो सकता है बचाव

Fri, 13 Sep 2013 12:58 PM IST
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
can coffee cure ovarian cancer

ब्रिटेन में हुए एक शोध के मुताबिक़ महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर की रोकथाम में कसरत,खान-पान औऱ कॉफ़ी की अहम भूमिका हो सकती है।

विज्ञापन


उपलब्ध आंकड़ों का अध्ययन बताता है कि ब्रिटेन में क़ैसर के कुल मामलों में से आधे (लगभग 3700) मामले कम किए जा सकते हैं बशर्ते कि वज़न कम रखा जाए और रोज़मर्रा की जिंदगी में सक्रियता।
विज्ञापन

संबंधित समाचार

इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं का कहना है कि महिलाएं अगर रोज़ आधा घंटा कसरत करें और अपने वज़न पर ध्यान दें तो गर्भाशय कैंसर का जोखिम कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड की रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि कॉफ़ी भी इस ख़तरे को कम कर सकती है। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि अभी इस बात के पर्याप्त सुबूत नहीं हैं कि यह कहा जा सके कि कॉफ़ी पीने ये ख़तरा कम हो सकता है।

गर्भाशय कैंसर ब्रिटेन की महिलाओं में होने वाला कैंसर में चौथा सबसे आम कैंसर है।

ब्रिटेन में केवल 39 फ़ीसदी महिलाओं का वज़न नियंत्रित है। इस संबंध में 2007 से किए जा रहे पहले वैश्विक विश्लेषण के लिए लंदन इंपीरियल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने गर्भाशय कैंसर औऱ खान-पान,शारीरिक गतिविधियों और वज़न से उसके संबंध से जुड़ी वैज्ञानिक खोजों को इकट्ठा कर उनकी समीक्षा की।


सूंघकर कैंसर का पता लगा सकते हैं कुत्ते


शोध
इस अध्ययन से ये पता चला है कि अगर महिलाएं रोज़ाना 38 मिनट तक कसरत करें और वज़न नियंत्रित रखें तो कैंसर के 3700 मामलों को रोका जा सकता है।

ब्रिटेन में केवल 56 फ़ीसदी महिलाएं ही रोज़ाना 30 मिनट कसरत करती हैं जबकि 39 प्रतिशत का वज़न सही है।

इस शोध की लेखिका और इंपीरियल कॉलेज की डॉ. टेरेसा नोराट ने बीबीसी को बताया कि ‘‘अगर आप शारीरिक तौर पर सक्रिय हैं और वज़न ज़्यादा नहीं है तो आप गर्भाशय कैंसर का ख़तरा कम कर सकते हैं औऱ अपनी सेहत भी सुधार सकते हैं।’’

द वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फ़ंड की कार्यकारी निदेशक कैरेन सैडलर कहती हैं कि ‘‘कॉफ़ी से संबंधित नतीजे काफ़ी दिलचस्प हैं। ये कॉफ़ी और कैंसर के जोखिम के बीच संबंध की ओर इशारा करता है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाक़ी है। हमें कैंसर के दूसरे प्रकारों और सेहत पर इसके संभावित असर को देखना होगा। अब हम उसी दिशा में आगे शोध कर रहे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed