फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   brushing teeth daily prevent std

यौन रोगों से बचाएगा ये आसान उपाय

Sun, 25 Aug 2013 07:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
brushing teeth daily prevent std

असुरक्षित सेक्स से होने वाली बीमारियों में शामिल है यौन रोग संक्रमण। इनसे बचाव की दिशा में किए गए शोध में एक नई उपलब्धि हासिल हुई है। शोध में माना गया है कि रोज अच्छी तरह मुंह व दांतों की सफाई करने से यौन संक्रमण, खासकर एचपीवी (त्वचा या ओरल सेक्स के दौरान होने वाले संक्रमण) से बचाव काफी हद तक संभव है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साज प्रिवेंशन रिसर्च सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान 30 से लेकर 69 साल के 3,439  लोगों पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के उप निदेशक व शोधकर्ता क्रिस्टीन मार्कहम के अनुसार, ''शोध के दौरान हमने प्रतिभागियों की ओरल हाइजीन और सेक्स लाइफ का ब्यौरा इकट्ठा किया। शोध में हमने पाया कि जो लोग मुंह की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं उन्हें एचपीवी संक्रमण का खतरा डेढ़ गुना अधिक होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डॉ. मार्कहम ने यह भी माना है कि मुंह की सफाई यौन संक्रमणों से बचाव का एक विकल्प है लेकिन इसे एकमात्र विकल्प नहीं कह सकते हैं और न ही यह कोई उपचार माना जा सकता है। लेकिन ओरल हाइजीन रखने वाले लोगों को संक्रमण कम हो, इसकी संभावना अधिक जरूर है।


इस शोध का विवरण कैंसर प्रिवेंशन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ है और इसमें नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्जामिनेशन सर्वे से प्राप्त आंकड़ों की सहायता ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed