{"_id":"8b54a77cc50463a9cc5887c172f468fd","slug":"blood-test-to-detect-premature-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं के लिए काम का है यह टेस्ट","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गर्भवती महिलाओं के लिए काम का है यह टेस्ट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। वैज्ञानिकों ने गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड टेस्ट से असमय प्रजनन का पहले ही पता लगाने का तरीका खोज निकाला है।
विज्ञापन
टोरंटो के लूनेनफील्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं ने ऐसा ब्लड टेस्ट तैयार किया है जिससे गर्भवती महिलाओं के लेबर पेन का पता 48 घंटे पहले ही चल सकता है जिससे असमय प्रजनन का रिस्क कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
शोध के दौरान 150 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि 70 प्रतिशत मामलों में इस टेस्ट की मदद से सही परिणाम निकाले जा सकते हैं।
शोधकर्ता स्टीफन लाइ के अनुसार, ''इस परीक्षण से गर्भवती महिलाओं के खून में मौजूद उन तत्वों की छानबीन हो सकती है जो प्रजनन के समय शरीर में होते हैं। इससे समय से पहले प्रजनन के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।''
विज्ञापन
शोध का विवरण पीएलओएस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।