फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   blood platelets can dicrease even in viral

सिर्फ डेंगू ही नहीं,वायरल में भी घटते हैं प्लेटलेट्स

Mon, 23 Sep 2013 01:00 PM IST
पवन कुमार/ब्यूरो, दिल्ली
पवन कुमार/ब्यूरो, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
blood platelets can dicrease even in viral

केवल डेंगू में ही खून में प्लेटलेट्स कम नहीं होती बल्कि आम वायरल होने पर भी इनमें कमी आ जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम समय में बढ़ती और घटती है, इसलिए न तो इसे नजरअंदाज करना चाहिए और न ही बहुत परेशान होना चाहिए।

विज्ञापन


सर गंगा राम अस्पताल के मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. अतुल गोगिया ने बताया कि कई बार संक्रमण की वजह से भी प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। वायरल बुखार से लेकर मलेरिया, टाइफाइड व कैंसर जैसी बीमारियों में भी इसकी संख्या कम हो जाती हैं। प्लेटलेट्स कम होने से एलर्जी होने की भी संभावना बढ़ जाती है। डॉ. गोगिया ने बताया कि इसकी कमी को डेंगू नहीं मानना चाहिए।
विज्ञापन


डेंगू से घटे प्लेटलेट्स की भरपाई करेगी ये डाइट
विज्ञापन
विज्ञापन


20 हजार से कम संख्या होने अथवा शरीर के किसी हिस्से से रक्त निकलने पर प्लेटलेट्स चढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 98 से 99 फीसदी डेंगू के मामलों में इसे चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। एहतियात से ही बचाव संभव है।

मूलचंद अस्पताल के डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि प्लेटलेट्स की उम्र महज 48 घंटे की होती है, इसलिए खून से इसे निकालकर चढ़ाने से फौरी राहत तो
मिलती है, लेकिन लंबे समय तक उसे बरकरार नहीं रखा जा सकता।

सिंगल डोनर प्लेटलेट्स
सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एक व्यक्ति के खून से सिर्फ प्लेटलेट्स निकालना) चढ़ाना ज्यादा अच्छा होता है। इससे खून की बर्बादी नहीं होती और प्रति यूनिट संख्या भी ज्यादा होती है।


प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके
- अधिक से अधिक तरल पदार्थ पिएं।
- खूब पानी पिएं।
- दिन में तीन बार एक-एक चम्मच हल्दी, दूध या पानी के साथ लें।
- नींबू-पानी का सेवन करें।

अभी बढ़ेंगे डेंगू के मामले
शनिवार को भी हुई तेज बारिश के बाद डेंगू मरीजों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक तापमान 30 से 32 डिग्री रहेगा तब तक लार्वा पनपता रहेगा। तापमान 30 से कम अथवा 32 से अधिक होने पर लार्वा पनपना बंद हो जाएगा।

प्रेसिडेंट स्टेट र्क्वाटर में कटा चालान
डेंगू का लार्वा पनपने पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के गोल मार्केट स्थित प्रेसिडेंट स्टेट क्वार्टर में चालान काटे गए हैं। एनडीएमएसी अधिकारी ने बताया कि करीब कई क्वार्टर में चालान काटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed