फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   benefits of honey

शहद में छिपी है सेहत की मिठास

Fri, 18 Jan 2013 10:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 18 Jan 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
benefits of honey

शहद की मिठास न सिर्फ आपकी जुबान में मिठास घोलती है बल्कि आपको कई गंभीर रोगों से दूर रखती है और सेहतमंद बनाती है। चाहे सुबह गर्म पानी के साथ लें या बच्चों को नाश्ते में ब्रेड पर लगाकर दें, शहद हर रूप में आपके लिए फायदेमंद है। आइए जानें, शहद आपकी सेहत के लिए क्यों जरूरी है।

विज्ञापन


कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव
शहद में फ्लेवोनॉयड्स, एंटीऑक्सिडेंट्स आदि तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो कैंसर व दिल की बीमारियों को रोकने में बहुत मददगार होते हैं। इससे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती हैं और इन रोगों की आशंका कम होती है।
विज्ञापन


अल्सर और गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाए
कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि शहद के सेवन से अल्सर व गैस्ट्रिक संबंधी समस्याओं के उपचार में बहुत राहत मिलती है। अगर आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो शहद को अपने डेली रुटीन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से दूर रखे
न्यूजीलैंड के वैकाटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि शहद में हइड्रोजन पैरॉक्साइड बनाने वाले इन्जाइम होते हैं जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल हैं। इसके सेवन से आप एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल संक्रमणों से दूर रहेंगे।

कफ और गले के संक्रमण को रोके
सर्दियों में कफ और गला खराब होने की समस्याओं से निपटने में शहद बहुत मददगार है। खासतौर पर बच्चों के लिए ठंड में शहद का सेवन उन्हें पूरे मौसम में कफ और गले की समस्याओं से बचाकर रखता है। इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है।

ब्लड शुगर का बैलेंस
शहद में प्राकृतिक शर्करा होती है जो घरों में मिलने वाली शक्कर से अलग और सेहतमंद होती है। इसमें फ्रक्टोस व ग्लूकोज के तत्व होते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर के बैलेंस को बनाए रखते हैं।

प्रोबायोटिक है शहद
शहद एक प्रोबायोटिक आहार है जिसमें शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। इसमें लैक्टोबेसिली की छह प्रजातियां व बिफाइडोबैक्टीरिया की 4 प्रजातियां होती हैं।


प्राकृतिक मॉश्चयराइजर
शहद एक तरह का प्राकृतिक मॉश्चयराइजर है जिसे त्वचा पर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है। सर्दियोंमें ड्राइ स्किन की समस्याएं जिन्हें अधिक होती हैं उनके लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed