फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   benefits of chewing food properly

क्या आप खाना अच्छी तरह चबाकर खाते हैं

Sat, 27 Oct 2012 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Oct 2012 04:25 PM IST
विज्ञापन
benefits of chewing food properly

स्कूल में टीचर या घर के बड़े अक्सर अपने बच्चों को समझाते हैं कि खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चहिए। शायद आप भी बचपन से ही अपने बड़ों से ये ह सुनते आ रहे होंगे और छोटों को यह कई बार सिखाया भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि खाना खूब चबाकर खाने से शरीर को फायदा क्या होता है। नहीं सोचा तो कोई बात नहीं, हम आपको बताते हैं कि खाने को अच्छे से चबाने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन


वजन घटाने में मददगार
अगर आप भोजन को धीरे-धीरे और चबाकर करेंगे तो आपको वजन पर नियंत्रण रखने में आसानी होगी। भोजन के दौरान मस्तिष्क शरीर को पेट भरने के संकेत देता है। धीरे-धीरे और चबाकर भोजन करने से खाने की इच्छा धीरे-धीरे कम होती है और मस्तिष्क शरीर को संकेत देता है। इससे वजन पर नियंत्रण करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन


पाचन क्रिया में आसानी
बहुत देर तक भोजन को चबाने की प्रक्रिया के दौरान मुंह में लार बनती है जो भोजन को मुलायम बनाकर तोड़ने में मदद करती है और कार्बोहाइड्रेट व फैट्स को अलग-अलग करती है। इससे शरीर में उसके पाचन में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह की स्वच्छता
भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने से दांतों के बीच भोजन के कण नहीं फसते। चूंकि इस प्रक्रिया में लार तेजी से बनती है इसलिए मुंह के भीतर के कण आसानी से शरीर के भीतर चले जाते हैं। साथ ही, सांसों की दुर्गंध व कैविटी से भी बचाव होता है।


संक्रमण से बचाव
भोजन अच्छी तरह चबाकर करने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। देर तक खाने से मुंह में बनने वाली लार बैक्टीरिया खत्म कर देती है जिससे शरीर बैक्टीरियल संक्रमण से दूर रहता है।

तो अगर आप भोजन को देर तक चबाकर नहीं खाते हैं तो अच्छे से चबाकर खाना शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed