{"_id":"67986f352556f2e69f049ecf","slug":"basant-panchami-recipe-of-making-yellow-rice-meethe-chawal-other-details-inside-disprj-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basant Panchami Rice: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले मीठे चावल का भोग, यहां सीखें आसान रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Basant Panchami Rice: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले मीठे चावल का भोग, यहां सीखें आसान रेसिपी
Tue, 28 Jan 2025 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:16 AM IST
सार
Sweet Rice Recipe: ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग काफी प्रिय है। इसलिए इस दिन न केवल कपड़े बल्कि व्यंजन भी पीले रंग के ही बनाए जाते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वसंत पंचमी के दिन आमतौर पर हर घर में बनाया जाता है।
विज्ञापन
पीले मीठे चावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
Method Of Making Sweet Rice: इस साल वसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है और देवी की पूजा करते समय उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन उनकी उपासना करने से साधक की खुशियों में वृद्धि होती हैं। इस दिन हर कोई पीला रंग पहनकर ही मां सरस्वती की आराधना करता है। ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती को पीला रंग काफी प्रिय है। इसलिए इस दिन न केवल कपड़े बल्कि व्यंजन भी पीले रंग के ही बनाए जाते हैं। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वसंत पंचमी के दिन आमतौर पर हर घर में बनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपने घर में पीले मीठे चावल बनाते हैं। आप भी अगर इसे बनाना चाहते हैं तो आइए इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं।
पीले मीठे चावल बनाने के लिए आपको चाहिए
आधा कप बासमती चावल
आधा कर चीनी
आधा कर घी
8-10 काजू के छोटे टुकड़े
7-8 बादाम कटे हुए
2 चम्मच किशमिश
2 इलायची
4 लौंग
1 कप पानी
1/4 छोटी चम्मच केसर
1/4 छोटा चम्मच नारंगी खाने का रंग
क्या है पीले चावल बनाने का प्रोसेस?
सबसे पहले बासमती चावल को तीन से चार पानी से अच्छे से धोएं फिर उसे आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर एक कढ़ाई से और उसमें घी डालकर गर्म कर दें। घी के गर्म होने के बाद उसमें काजू, बादाम, किशमिश, सूखे नारियल को अच्छे से भून लें। इसे धीमी आंच पर तब तक भूनना है, जब तक आपके ये ड्राई फ्रूट सुनहरे रंग के हो जाएं। इसे निकाल लें और बचे हुए घी में इलायची और लौंग डाल दें और फिल इसमे 1 कप पानी, फूड कलर और केसर को मिक्स कर दें। फिर बासमती चावल का पानी छान लें और इस रंग वाले पानी में डाल लें। इस इसे ढक कर 10 मिनट तक मीडियम आंच में पकाएं। जब लगे कि चावल आधे पक गए हैं तो ढक्कन उठाकर 2 चम्मच चीनी घी और भुने हुए सूखे मेवे डाल लें। इन सब को मिक्स कर दें और 5 मिनट कर इसे धीमी आंच में ढककर पकाएं। ध्यान रहे है कि बीच-बीच में आपको चावल चलाते रहना है, जिससे यह नीचे से जले नहीं। फिर मिठे चावल को बाहर निकालकर इसे कुछ मेवों से प्लेट में सजाकर परोस दें।