फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में पानः प्यार, खुशी और मेजबानी की परंपरा

Sat, 13 Jul 2019 06:46 AM IST
Mona Narang मोना नारंग
Updated Sat, 13 Jul 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Banarasi Paan: Top Paan Shops and All Kinds Of Paan Available in Varansi
banarasi paan - फोटो : amar ujala

"खइके पान बनारस वाला....खुल जाए बंद अकल का ताला" ये गाना ज्यादातर बनारस की सभी पान की दुकानों पर बजता रहता है। अगर आप सोचते हैं कि बनारस का पान इस गाने से फेमस हुआ है तो आप गलत हैं। बनारसी पान मुगलों के समय से खूब प्रचलित है। यूं तो बनारस में आपको हर गली के नुक्कड़ और चौराहे पर पान की दुकान मिल जाएगी, लेकिन इनमें कुछ दुकानें ऐसी हैं, जिनकी चर्चा विदेशों तक है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग इसके कायल हैं और दूर-दूर से आकर इसका स्वाद चखते हैं।  

Banarasi Paan: Top Paan Shops and All Kinds Of Paan Available in Varansi
banarasi paan - फोटो : Instagram

आखिर बनारसी पान क्या है?
बनारस में पान प्यार, खुशी और मेजबानी की निशानी माना जाता है। पुराने समय से ही बनारस के लोग अभिवादन के तौर पर पान परोसते हैं। बनारस के पनवाड़ी इसे ताजा तैयार करते हैं, जिस वजह से इसे खास माना जाता है। अपनी आंखों के सामने परफेक्ट पान बनता देख एक अच्छा अहसास होता है। इसके अलावा पान बनाने वाले जिस प्यार के साथ उसे बनाते हैं वो देखने लायक होता है। आइए जानते हैं बनारस के कुछ फेमस पान भण्डार के बारे में...

Banarasi Paan: Top Paan Shops and All Kinds Of Paan Available in Varansi
banarasi paan - फोटो : instagram

कृष्णा पान भण्डार
100 साल से भी पुरानी पान की ये दुकान बनारस के नदेसर इलाके में है और कई पीढ़ियों से चल रही है। यहां कई तरह के पान मिलते हैं, लेकिन छोटी पत्ती वाले पान की डिमांड सबसे ज्यादा है। इस दुकान पर रानी विक्टोरिया से लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी तक पान का स्वाद चख चुके हैं। इस दुकान पर आप मीठे, जर्दा और सादे पान का स्वाद ले सकते हैं। यहां पान बनाने के लिए बाजार के जर्दे का इस्तेमाल नहीं किया जाता। ये खुद घर पर ही जर्दा तैयार करते हैं, जिसमें नशा बहुत कम होता है। इन पान की कीमत 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक है। एक स्पेशल गिल्लौरी पान भी है, जो 50 रुपये में मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banarasi Paan: Top Paan Shops and All Kinds Of Paan Available in Varansi
banarasi paan - फोटो : instagram
गामा पान भंडार
गामा पान भंडार बनारस के गदौलिया में है। यह दुकान 70 वर्ष पुरानी है। यहां आपको सभी तरह के पान मिलेंगे। दूर-दूर से लोग इसका स्पेशल गिल्लौरी पान खाने आते हैं। 
विज्ञापन
Banarasi Paan: Top Paan Shops and All Kinds Of Paan Available in Varansi
banarasi paan - फोटो : Instagram
केशव ताम्बूल भण्डार, लंका
बनारस के फेमस लंका चौराहे में केशव ताम्बूल भण्डार 60 वर्ष पुरानी पान की दुकान है। इस दुकान पर लोग जर्दे वाला पान और मीठा पान बहुत चाव के साथ खाते हैं। यहां सादा पान 6 रुपये और जर्दा पान 10 रुपये में मिलता है। वहीं मीठे पान की कीमत 15 रुपये है। इस दुकान का पान अमिताभ बच्चन, अमित शाह और मुलायम सिंह जैसी कई बड़ी हस्तियों ने चखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed