{"_id":"6bea65b3559ce07f9e0813f2bb065de7","slug":"baldness-cure-from-stem-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंजेपन से परेशान हैं तो जानें इसका प्रभावी इलाज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
गंजेपन से परेशान हैं तो जानें इसका प्रभावी इलाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजेपन को लेकर अब निराश होने की जरूरत नहीं है। हाल में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि स्टेम सेल्स तकनाक के जरिए उन्होंने बालों की मृत कोशिकाओं को फिर से उर्वर बनाने की विधि खोज निकाली है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में बालों का निर्माण करने वाली खराब हो चुकीं या मृत होने के कगार पर पहुंच चुकी कोशिकाओं को दोबारा उर्वर बनाने की तकनीक खोजी है।
विज्ञापन
पढ़ें - सर्दियों में चाहिए मजबूत बाल तो इन बातों का रखें ख्याल
शोधकर्ताओं ने यह शोध चूहों पर करके देखा है जिसमें उन्होंने स्टेम सेल ट्रान्सप्लांट का इस्तेमाल कर चूहों की त्वचा पर बाल उगाने में सफलता हासिल की है। उनका मानना है कि यह तकनीक इंसानों पर भी उतनी ही कारगर होगी।
विज्ञापन
पढ़ें - डैंड्रफ से चाहिए छुटकारा तो डाइट में इन्हें जरूर लें
शोधकर्ता फिलहाल इस तकनीक का इस्तेमाल मानव शरीर की डर्मल फाइब्रोब्लास्ट नामक त्वचा कोशिकाओं पर कर चुके हैं।
शोधकर्ता डॉ. जियाओवेइ जियू के अनुसार, ''गंजापन दूर करने की अब तक मौजूद तकनीकों में यह अपनेआप में पहली तरह की उपलब्धि है। इससे बाल उगने की संभावना और पुख्ता हो सकती है लेकिन मनुष्यों पर इस्तेमाल करने के पहले इसमें अभी और अध्ययन की आवश्यकता है।''
यह शोध नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।