बच्चों को घर पर ही बनाकर खिलाएं टेस्टी कुकीज
इन दिनों कई सारे घरों में बच्चों को बाहर की चीजें नहीं खाने दी जा रही हैं। बच्चे ऐसे में जिद्दी भी हुए जा रहे हैं। बच्चों को खुश करने के लिए आप उन्हें घर पर ही कुकीज बनाकर खिला सकते हैं। ओवन में कुकीज बनाना बहुत ही आसान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों को कुकीज खाना बहुत पसंद होता है। इन दिनों बच्चे स्कूल तो जा पा नहीं रहे हैं, ऐसे में वे घर पर ही खेलते और पढ़ते रहते हैं। बच्चे खाना कम खाते हैं और दिनभर उन्हें कुछ न कुछ खाने को चाहिए होता है। ऐसे में आप उन्हें कुकीज बनाकर दे सकते हैं। घर पर बनी हुई कुकीज उन्हें कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगी। इन कुकीज को खाकर उन्हें मजा ही आएगा। आइए जानते हैं कि घर पर किन तरीकों से कुकीज को तैयार किया जा सकता है।
सामग्री-
आटा- 1 कप
बटर- आधा कप
चीनी - आधा कप
दालचीनी पाउडर- आधा छोटा कप
दूध - 2 बड़े चम्मच
वैनिला - 1 छोटा चम्मच
जायफल पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच
विधि-
आटे में सारी सामग्री मिलाकर डो तैयार कर लें। फिर इसे रोल करने के बाद बटर की मदद से कुकीज को काट लें। कुकीज को ओवन में रखकर 160 डिग्री सेंटीग्रेड पर लगभग 15 मिनट के लिए बेक करें। इन्हें ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में रख दें।