सांसों की दुर्गंध हो सकती है इन रोगों का इशारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंह खोलते ही अगर आपकी बात शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाती है यानी सांसों की दुर्गंध आपको शर्मसार करती है तो इससे जुड़े खतरे भी जान लें।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में अलग-अलग अध्ययनों के आधार पर सांसों की दुर्गंध को सेहत से जुड़े कुछ गंभीर रोगों का इशारा माना गया है।
लंदन के इलेवेन डेंटल अस्पताल के क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. समीर पटेल के अनुसार, ''दांतों के रंग से लेकर मसूड़ों की स्थिति तक, सबकुच आपकी सेहत से जुड़ी कई स्थितियों के बारे में बताते हैं।''
जानिए सांसों की दुर्गंध सेहत से जुड़े किन रोगों का इशारा हो सकता है।
लिवर संबंधी रोग
अगर दिन में दो बार टूथब्रश करने और माउथ फ्रेशनर के इस्तेमाल के बाद भी मुंह से दुर्गंध नहीं दूर हो पाती है तो इसका संबंध आपके लिवर से भी हो सकता है।
कई बार पाचन संबंधी समस्या, पेट से जुड़ी दिक्कत या लिवर से जुड़े किसी रोग का संकेत मुंह की दुर्गंध हो सकती है, ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है।
बहुत अधिक एल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों के लिए सांसों की दुर्गंध लिवर से जुड़े किसी गंभीर रोग का संकेत हो सकती है। गेस्ट्रोइंटेस्टान स्पेशलिस्ट के पास ऐसी स्थिति में आप जा सकते हैं।
डायबिटीज
मुंह से दुर्गंध, होठों का फटना और मुंह का सूखना, ये लक्षण डायबिटीज के भी हो सकते हैं।
डायबिटीज के दौरान मुंह में लार कम बनती है जिसके कारण ये लक्षण दिखने लगते हैं। इन्हें इस रोग के शुरुआती लक्षण भी मान सकते हैं। इस स्थिति में सेलाइवरी ग्लैंड कड़े हो जाते हैं और लार बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
ऐसी स्थिति में मुंह के रास्ते संक्रमण की आशंका भी अधिक हो जाती है। मुंह से दुर्गंध और ड्राइ माउथ के अलावा, बहुत प्यास लगना, हाथ और पंजों में खुजली, अधिक बार पेशाब होना और धुंधला दिखना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
मुंह का कैंसर
मुंह से तेज दुर्गंध के साथ-साथ अगर छाला पड़ जाए और दो हफ्ते के बाद भी न खत्म हो तो यह मुंह के कैंसर का भी लक्षण हो सकता है।
ऐसी स्थिति में लाल और सफेद बॉर्डर वाले छालों में से लगातार खून रिसता है और सांसों की दुर्गंध बनी रहती है।
स्थिति बिगड़ने पर जबड़ों और सिर में तेज दर्द भा होता है और दांत भी संक्रमित होने लगते हैं।
तंबाकू, सिगरेट आदि का सेवन करने वाले लोगों को इसका रिस्क अधिक रहता है। अगर आपको एक हफ्ते से अधिक छाले व मुंह में दुर्गंध की समस्याओं को डॉक्टर से मिलने में देर न करें।