फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   aspirin intake ward of cancer

ऐस्प्रिन का सेवन बचा सकता है इस बड़े रोग से

Thu, 07 Aug 2014 01:34 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
aspirin intake ward of cancer

ऐस्प्रिन के रोज़ाना सेवन से पेट और आंत के कैंसर का ख़तरा कम होता है। लंदन के क्वीन मैरी विश्वविद्यालय के शोध वैज्ञानिक उपलब्ध सबूतों के आधार पर इस नतीजे तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इन वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर ग्रेट ब्रिटेन में 50 साल से अधिक उम्र के लोग दस साल तक ऐस्प्रिन का इस्तेमाल करते हैं तो अगले दो दशक के बीच लगभग सवा लाख लोगों की उम्र लंबी हो सकती है।
विज्ञापन


हालांकि इन चिकित्सकों ने ऐस्प्रिन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेने को जरूरी बताया है। ऐस्प्रिन के सेवन से आंतरिक रक्तस्राव का ख़तरा भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक सेवन

aspirin intake ward of cancer

वैज्ञानिकों के दल ने ऐस्प्रिन के इस्तेमाल से होने वाले फ़ायदे और नुकसान से संबंधित करीब 200 अध्ययनों का आकलन किया है।

इस दौरान ऐस्प्रिन के सेवन से पेट, आंत और ग्रासनली के कैंसर से होने वाली मौतों में 30 से 40 फ़ीसदी की कमी देखी गई।

कई बड़े कैंसर के उपचार में मदद

aspirin intake ward of cancer

इतना ही नहीं, इस बात के भी शुरुआती संकेत मिले हैं कि स्तन, प्रोस्टेट और फेफड़े के कैंसर के मरीजों को भी ऐस्प्रिन के इस्तेमाल का फ़ायदा होता है।

इस अध्ययन के मुताबिक ऐस्प्रिन का सेवन कम से कम पांच साल तक करने के बाद ही फ़ायदा संभव है। हालांकि ऐस्प्रिन का इस्तेमाल कैंसर के ख़तरे को किस तरह कम करता है, इसका पता नहीं चल पाया है। इस दिशा में अभी और भी अध्ययन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed