{"_id":"d908c8374bf433cd9f0885de4a31c0cf","slug":"almonds-help-in-weight-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से वजन घटाने का बेहद आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
तेजी से वजन घटाने का बेहद आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसके कम करने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं तो डाइट में छोटा सा यह बदलाव वजन घटाने में आपकी काफी मदद करेगा। हाल में हुए एक शोध के अनुसार रोज बादाम का सेवन वजन घटाने में बहुत मददगार है।
विज्ञापन
क्यों आप अपनी डाइट पर काबू नहीं रख पाते हैं?
विज्ञापन
पुरड्यू यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो बादाम में मौजूद विटामिन ई और मोनोसैचुरेटेड फैट्स न सिर्फ शरीर में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स को कम करने में मदद करता है बल्कि ओवरडाइटिंग से भी बचाता है।
विज्ञापन
फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा
शोधकर्ताओं का मानना है कि रोज हल्के भुने बादाम का सेवन बेहतरीन नाश्ता है जिसे लेने के बाद दिन भर स्नैक्स खाने का मन नहीं करता है। वहीं यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है इसलिए यह सेहतमंद है।
शोधकर्ता रिचर्ड मेट्स के अनुसार, ''जो लोग अपने वजन को लेकर सजग रहते हैं उनके लिए बादाम बेहद सेहतमंद नाश्ता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है, भूख शांत करता है और वजन घटाने में मदद करता है।''
यह शोध यूरोपियन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुआ है।