{"_id":"727ab7f6b395579bacfdf9c977b9e2ce","slug":"allergic-women-risk-blood-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी महिलाओं को अधिक होता है कैंसर का खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ऐसी महिलाओं को अधिक होता है कैंसर का खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि जिन महिलाओं को एलर्जी की समस्या अधिक होती है उन्हें ब्लड कैंसर का रिस्क अधिक रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि पौधे या धूल के कणों से जिन महिलाओं को एलर्जी होती है उन्हें बलड कैंसर का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन
ऐसी महिलाओं को प्रजनन में होती है दिक्कत
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान एलर्जी, प्रतिरोधी क्षमता और कैंसर का यह संबंध सिर्फ महिलाओं के साथ पाया है और पुरुषों में इस रिस्क को नहीं माना है।
विज्ञापन
कैसे पहचानें पुरुषों में अक्सर होने वाले कैंसर को
क्लीनिकल रिसर्च डिविजन के शोधकर्ता मेजयर शेडमैन के अनुसार, ''एलर्जी के दौरान महिलाओं का प्रतिरोधी तंत्र अति सक्रिय होता है जिससे कैंसर की कोशिकाओं के विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि अलर्जिक महिलाओं को कैंसर का रिस्क अधिक होता है।''
शोधकर्ताओं ने अपने शोध के दौरान पुरुषों और महिलाओं की जीवनशैली और विटामिन्स की मात्रा का अध्ययन किया जिसमें 50 से 76 वर्ष की आयु वाले प्रतिभागियों पर अध्ययन किया गया।
यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ हेमाटोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।