फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   acidity can cause cancer

ऐसे में एसिडिटी हो सकती है जानलेवा

Tue, 01 Jul 2014 11:29 AM IST
डॉ. संजय कुमार, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट
डॉ. संजय कुमार, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट Updated Tue, 01 Jul 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
acidity can cause cancer
एसिडिटी को अक्सर हम आम समस्या मान लेते हैं और लगातार इसको नजरअंदाज करते रहते हैं। इस पर काबू पाने के लिए खुद ही डॉक्टर बनना या व्यायाम करना आदत में शुमार हो जाता है।
विज्ञापन


अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो खाने की नली में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

पढ़ें - गैस्ट्रिक से परेशान हैं तो इस 7 उपायों से मिलेगा आराम
विज्ञापन


आज के लाइफस्टाइल और तनाव भरे माहौल, समय पर भोजन न करना, दवाइयों का अधिक इस्तेमाल, व्यायाम न करना एसिडिटी की समस्या को बढ़ा देता है। इससे कैंसर, एनिमिया, खाने की नली में अल्सर, पेट में संक्रमण और पेट संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लीवर में सूजन, जलन, अपच, की नली में सूजन और अस्थमा जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। अगर लंबे समय से एसिडिटी बन रही है, तो चिकित्सक से मिलें, समय पर भोजन लें।


अधिक देर तक भूखा रहने, जंक फूड लेने की प्रवृति से बचें। मसालेदार भोजन से परहेज करें, भोजन करते समय, टीवी, मोबाइल, कंम्प्यूटर से दूर रहें।

खट्टे फल, तंबाकू आदि से दूर रहें। सोते समय सिर को ऊंचा रखें। सुबह हल्का व्यायाम करें। अगर पेट पर फैट ज्यादा है, तो उसे कम करने के लिए अनावश्यक एक्सरसाइज न करें।

दवाएं भी एसिडिटी की समस्या पैदा करती हैं। इसलिए दवाओं के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, क्योंकि बहुत सी दवाएं, शरीर से आवश्यक मिनरल, कैल्शियम और आयरन के स्तर को कम कर देती हैं, जिससे एनीमिया हो सकता है। हल्का और कम मिर्च-मसाले का भोजन लें, तो ज्यादा अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed