{"_id":"686b83c3710a11797c0db547","slug":"health-tips-for-new-mothers-know-how-to-stay-fit-post-delivery-important-points-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health Tips for New Mothers : डिलीवरी के बाद कैसे रहें फिट? नयी मां इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Health Tips for New Mothers : डिलीवरी के बाद कैसे रहें फिट? नयी मां इन बातों का रखें ध्यान
Mon, 07 Jul 2025 03:58 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:58 PM IST
सार
New Mother Fitness Tips: नयी माएं अगर कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स को फॉलो करें, तो वे जल्दी रिकवर कर सकती हैं और खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट बनाए रख सकती हैं। डिलीवरी के बाद हेल्दी रहने के लिए नई माएं अपनाएं ये 6 जरूरी टिप्स।
विज्ञापन
प्रसव के बाद नई मां इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
New Mother Fitness Tips: मां बनना जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन यह अनुभव कई शारीरिक और मानसिक बदलावों के साथ आता है। डिलीवरी के बाद हर मां का शरीर और मन नई स्थिति से गुजरता है। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है, जितना कि बच्चे की देखभाल करना। नयी माएं अगर कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स को फॉलो करें, तो वे जल्दी रिकवर कर सकती हैं और खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट बनाए रख सकती हैं। डिलीवरी के बाद हेल्दी रहने के लिए नई माएं अपनाएं ये 6 जरूरी टिप्स।
विज्ञापन
पोषण से भरपूर डाइट लें
प्रसव के बाद महिला का शरीर कमजोर हो सकता है। साथ ही महिला की सेहत का असर शिशु पर भी होता है। ऐसे में डिलीवरी के बाद महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। पोषण युक्त डाइट मां के साथ बच्चे के लिए भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
नींद और आराम को न करें नजरअंदाज
अक्सर देखा जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद नई मां को नींद की काफी समस्या आती है। वह पूरी तरह से आराम नहीं कर पाती हैं। लेकिन शिशु के साथ ही मां को भी नींद की काफी जरूरत होती है। नई मां नींद और आराम को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
वॉक या हल्का व्यायाम
डिलीवरी के 4-6 हफ्ते बाद डॉक्टर की सलाह से नई मां को धीरे-धीरे वाॅक करनी चाहिए। साथ ही हल्का व्यायाम और योगाभ्यास की शुरुआत शुरू करें।
मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान
डिलीवरी के बाद महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। आराम की कमी, बढ़ती जिम्मेदारी तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे में नई मां को स्ट्रेस कम करने के लिए मेडिटेशन, ब्रिदिंग एक्सरसाइज़ और बातचीत करनी चाहिए।।
खुद को हाइड्रेट रखें
नई मां को खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही लिक्विड डाइट को भी शामिल करें। इसमें नारियल पानी, सूप, दूध भरपूर मात्रा में लें।
डॉक्टरी जांच नियमित कराएं
प्रसव के बाद महिला का शरीर रिकवर हो रहा होता है। ऐसे में उन्हें अपने शरीर पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होती है। शरीर के रिकवरी प्रोसेस को नजरअंदाज न करें। समय-समय पर चिकित्सकीय जांच कराती रहें।