फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Happy Birthday Ranbir Kapoor 2023 Know his Net Worth and Car Collection

Ranbir Kapoor: कई कीमती कारों के मालिक है रणबीर कपूर, जानें कितनी है इनकी नेट वर्थ

Thu, 28 Sep 2023 01:56 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 28 Sep 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Ranbir Kapoor 2023 Know his Net Worth and Car Collection
रणबीर कपूर - फोटो : social media

Ranbir Kapoor Lifestyle:अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता रणबीर कपूर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। यूं तो उनका पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। लेकिन फिर भी उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपनी अलग पहचान बनाई है। रणबीर कपूर ने फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक वह बॉलीवुड को धमाके दार फिल्में दे रहे हैं। उनकी कामयाबी के चलते रणबीर का स्टारडम आज देखने लायक है। वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन दिनों वह अपनी नई फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में है। इस मूवी के लिए रणबीर कपूर ने करोड़ों रुपये की फीस ली है। रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उनके कठिन परिश्रम की वजह से ही वो आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। एक्टर एक ब्रैंड के लिए लगभग 6 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। इसी के साथ उनके पास महंगी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए उनके शानदार कार कलेक्शन के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

पहली बार कमाए थे  250 रुपये 

रणबीर कपूर के पास कार के अलावा भी कई महंगी चीजें है। पर क्या आप जानते हैं एक समय था जब उन्होंने 250 रुपये कमाए थे। दरअसल, 1996 में आई फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में उन्होंने काम किया था। फिल्म में ऋषि कपूर, शम्मी कपूर और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। इस मूवी के डायरेक्टर थे राजीव कपूर और रणबीर कपूर ने उन्हें असिस्ट किया था। इस काम के बदले में एक्टर को फीस के तौर पर 250 रुपये मिले थे। जब से लेकर आज तक अपने करियर बनाने में लगे रणबीर कपूर किसी और पहचान के मोहताज नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर का कार कलेक्शन 
रणबीर कपूर ने अपनी मेहनत से करोड़ों की प्रॉपर्टीज को अपने नाम कर लिया है। बात उनकी कार कलेक्शन की बात करें तो वह बहुत लग्जीरियस है। रणबीर के पास पहले से ही लैंड रोवर रेंज रोवर वोग है जिसकी कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट जो लगभग 87 लाख रुपये की है। रणबीर कपूर के पास मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़ रुपये), ऑडी A8 L (1.56 करोड़ रुपये) और ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपये) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

इसके बाद उन्होंने अपने गैरेज में एक और बेशकीमती कार को शामिल किया हुआ है। जिसकी कीमत जानकर शायद आप हैरान हो जाएं। दरअसल, रणबीर कपूर के पास रेंज रोवर के एसई वैरिएंट की प्रीमियम एसयूवी कार है जो ग्रे कलर की है। इस कार की कीमत लगभग 4 करोड़ के आस-पास है। 
विज्ञापन

कितनी है रणबीर की नेट वर्थ ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये बताई जाती है। साथ ही वह कई ब्रैंड का भी चेहरा हैं। इसके अलावा मुंबई के बांद्रा में रणबीर कपूर का वास्तु बिल्डिंग में आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट है। जिसकी किमत लगभग 35 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed