फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Good Friday 2024 History And Reason Why Its Called Good Friday

Good Friday 2024: ईसा मसीह को जिस दिन सूली पर चढ़ाया उसे गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है?

Fri, 29 Mar 2024 08:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 29 Mar 2024 08:54 AM IST
सार

गुड यानी अच्छा। इस दिन ऐसा क्या हुआ कि यह दिन अच्छा माना जाने लगा। आइए जानते हैं गुड फ्राइडे मनाने की वजह और ईसा मसीह के निधन के दिन को गुड क्यों कहते हैं?

विज्ञापन
Good Friday 2024 History And Reason Why Its Called Good Friday
Good Friday 2024 - फोटो : istock

विस्तार

Good Friday 2024: इस वर्ष गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। यह इसाई धर्म से जुड़ा प्रमुख दिन है। इस दिन प्रभु ईशु के बलिदान को याद किया जाता है। रोम के शासक पिलातुस ने ईसा मसीह को मृत्युदंड का फरमान सुनाते हुए कांटों का ताज पहनाया और चाबुक से मारा। बाद में उन्हें कीलों की मदद से सूली पर लटका दिया गया। इस कारण इस दिन को ब्लैक डे भी कहा जाता है। हालांकि ईसा मसीह के निधन के दिन में ऐसा क्या खास है, जो इसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


गुड यानी अच्छा। इस दिन ऐसा क्या हुआ कि यह दिन अच्छा माना जाने लगा। आइए जानते हैं गुड फ्राइडे मनाने की वजह और ईसा मसीह के निधन के दिन को गुड क्यों कहते हैं?
विज्ञापन


गुड फ्राइडे कब मनाया जाता है?


मान्यता है कि जिस दिन इशू को सूली पर चढ़ाया गया और उनकी मौत हुई, उस दिन फ्राइडे था। ईसाई समुदाय का पर्व गुड फ्राइडे ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को होता है। इस बार गुड फ्राइडे 29 मार्च को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड फ्राइडे का इतिहास 

मान्यता है कि लगभग दो हजार साल पहले यरुशलम के गैलिली प्रांत में ईसा मसीह नाम के संत हुआ करते थे, जो लोगों को एकता, अंहिसा और मानवता का उपदेश दिया करते थे। लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे। लेकिन कुछ लोग ईसा मसीह से चिढ़ते थे। ऐसे लोग धार्मिक अंधविश्वास को फैलाने में विश्वास रखते थे। रोम के शासक पिलातुस खुद को ईश्वर का पुत्र बताते थे।

जब ईसा मसीह पर धर्म अवमानना और राजद्रोह का आरोप लगा तो रोम शासक ने उन्हें मृत्यु दंड का फरमान सुनाकर बुरी तरह यातनाएं दी और कीलों की मदद से सूली पर लटका दिया। बाइबल के मुताबिक, जिस सूली पर ईसा मसीह को चढ़ाया गया था, उसे गोल गाथा कहा जाता है।


इस दिन को गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है?

इस दिन में ऐसा क्या अच्छा था, जो इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। कहते हैं कि यीशु के सूली चढ़ने के समय को 'गुड' इसलिए कहते हैं, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में 'होली' यानी पवित्र कहा जाता है। स्लेट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में ईस्टर से पहले वाले बुधवार को 'गुड वेडनेसडे' कहा जाता था। आमतौर पर अब ये 'होली वेडनेसडे' के नाम से जाना जाता है। इसी तरह गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे के रूप में संदर्भित किया जाता है। हालांकि इस दिन को ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed