फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Ganpati Idol For Ganesh Chaturthi 2024 How To Make Eco Friendly Ganesha Murti Easy Steps

Ganpati Idol For Ganesh Chaturthi: घर पर आसानी से तैयार करें केमिकल फ्री चीजों से भगवान गणेश की मूर्ति

Sat, 07 Sep 2024 08:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Sep 2024 08:23 AM IST
सार

आप गोबर से गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं। क्ले या कागज को भिगोकर उससे भी गणेश जी की मूर्ति बनाई जा सकती है। यहां गणेश जी की मूर्ति घर पर बनाने का आसान तरीका बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Ganpati Idol For Ganesh Chaturthi 2024 How To Make Eco Friendly Ganesha Murti Easy Steps
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Instagram

विस्तार

Ganpati Idol For Ganesh Chaturthi 2024: 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी से गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाती है, जो 10 दिन काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पहले दिन गणेश स्थापना की जाती है और भगवान गणेश की प्रतिमा को घर लाया जाता है। वहीं 10वें दिन अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन होता है। हर साल गणपति विसर्जन के कारण प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इको फ्रेंडली गणपति प्रतिमा घर लाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन


इस बार बाजार से गणेश प्रतिमा खरीदने के बजाय खुद ही घर पर ईको फ्रेंडली गणपति का निर्माण करें। गणेश जी की मूर्ति घर पर बनाना आसान है। इसके लिए आप गोबर से गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं। क्ले या कागज को भिगोकर उससे भी गणेश जी की मूर्ति बनाई जा सकती है। यहां गणेश जी की मूर्ति घर पर बनाने का आसान तरीका बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मिट्टी से गणपति जी की मूर्ति बनाने का तरीका

घर पर ही भगवान गणेश की मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से पीली मिट्टी ले लाएं। आप किसी भी साफ जगह से मिट्टी ले सकते हैं। मिट्टी से गिट्टी, कंकड़, पत्थर आदि निकालकर मिट्टी को कपड़े से छान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मिट्टी बेहद महीन और मुलायम हो जाए तो उसमें गाय का गोबर मिला लें। इससे मूर्ति शुद्ध रहेगी और आसानी से बनेगी। चाहें तो इसमें देसी घी और शहद भी मिला सकते हैं।

अब मिट्टी में पानी मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें। मिट्टी को थोड़ा नर्म ही गूंथे, जिससे कि चटकने के निशान ना बनें।

गणेश प्रतिमा बनाने के लिए सनी हुई मिट्टी के कई गोले बनाएं। एक गोले से भगवान का आसन तैयार करें। फिर दो गोलों को अंडाकार आकृति देते हुए एक पर एक ऐसे जोड़ें ताकि भगवान गणेश के पैर  बनकर तैयार हो जाएं। पतली लकड़ी की मदद से पैरों की उंगलियां बनाएं।

अब एक बड़े गोले से भगवान का पेट बनाएं। जिसके ऊपर एक छोटे से अंडाकार गोले को रखकर चेहरा तैयार करें। इसमें छोटी सी मिट्टी को लंबा घुमावदार फैलाते हुए सूंड का आकार दें और चेहरे पर चिपका दें।


दो छोटे छोटे मिट्टी के गोले लेकर बड़े बड़े कान बनाएं। सभी गोलों को आकार देकर सही जगह पर जोड़ लें। मूर्ति को अच्छे से सूख जाने दें। आप चाहें तो प्रतिमा को वाटर कलर से रंग सकते हैं। मूर्ति तैयार है। इसे सुंदर वस्त्रों और फूलों की माला से श्रृंगार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed