फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   you exercise but cant lose weighht

चार बातें और आप भी रह सकते हैं 'सुपर स्लिम'

Wed, 08 May 2013 02:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 08 May 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
you exercise but cant lose weighht

आप कई महीनों तक लगातार एक्सरसाइज करते हैं लेकिन आपका वजन कम नहीं होता। न आपके लुक में कोई बदलाव आता है न आपको पहले की तरह कपड़े फिट होते हैं।

विज्ञापन


आप तो कसरत कर रहे हैं, लेकिन फिर ऐसा क्या हो रहा है जो आपकी कैलोरी कम नहीं हो रही है।

इससे पहले कि आप दुखी हों या यह सोचें कि ये कसरत किसी काम की नहीं है, हम आपको बता रहे हैं चार ऐसे कारण जिनकी वहज से आपका व्यायाम भी आपकी कोई मदद नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


1. सही व्यायाम चुनें
पैदल घूमना या कुछ देर की योगा हल्के व्यायाम हैं। इस तरह कभी भी ज्यादा कैलोरी बर्न नहीं की जा सकती। यदि आप अपना मोटापा कई इंच कम करना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आप ऐसा व्यायाम चुनें जिससे आपका पसीना बहे, आप हांफे और आपको इस बात का अहसास हो कि आपका दिल तेजी से धड़क रहा है। अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए रनिंग या साइक्लिंग जैसे वर्कआउट मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. तय समय पर व्यायाम करें
कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप सिर्फ तभी एक्सरसाइज कर रहे हैं जब आपका मन हो। आपने हफ्ते में चार दिन सुबह आलस किया और एक दिन कई घंटों तक डांस कर लिया। जान लें कि ऐसा करना किसी भी लिहाज से लाभदायक नहीं है। बेहतर है कि आप नियम बनाएं और रोज उसी समय पर अपना तय व्यायाम करें।

3. रनिंग को नजरअंदाज न करें
इस बात से कोई नहीं नकारेगा कि रनिंग कई मायनों में सभी तरह के वर्कआउट से ज्यादा बेहतर है। न ही जिम के टाइमिंग की परेशानी ना जगह की। सुबह उठकर घर के पास किसी भी खुली जगह दौड़ लगाई जा सकती है। रनिंग की सबसे खास बात है कि यह कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ इंसान की पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है।


4. कैलोरी का ध्यान रखें
कई लोगों को इस बात की गलतफहमी होती है कि खूब सारे व्यायाम के बाद ढ़ेर सारा खाया जा सकता है। अक्सर इसीलिए लोग वर्कआउट के बाद बहुत सारा स्नैक्स खा लेते हैं। आपको बता दें कि हल्के से हल्के नाश्ते में भी 300 से ज्यादा कैलोरी होती है।

इसलिए यदि आप फैट कम कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रहे कि वर्कआउट के बाद आपके नाश्ते में 150 से ज्यादा कैलरी न हो। यदि आप कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो आप इस बात का आसानी से हिसाब रख सकते हैं कि आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं और कितनी कैलोरी आपको लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed