{"_id":"9468e8da-b947-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"yoga-devoted-to-dogs-is-doga","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा जैसा फिट रखे 'डोगा'","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
योगा जैसा फिट रखे 'डोगा'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोगा, यह नाम सुनने में शायद आपको अजीब लगे लेकिन योगा के बाद अब लोग एक नए तरह का व्यायाम कर रहे हैं डोगा।
जैसा कि नाम से ही अंदाजा लग सकता है। डोगा दरअसल योगा का ही एक रूप है, बस इसमें अपने पपी के साथ व्यायाम करना होता है।
इस तरह का व्यायाम खास तौर पर अमेरिका में इन दिनों बेहद प्रचिलित हो रहा है। वहां रहने वाली 29 साल की मार्केला कास्त्रो, कोस्टा रिका में तीन साल से डोगा की क्लास चला रही हैं।
इस समय उनकी एक क्लास में 100 से भी ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। उनका कहना है कि डोगा इंसानों और उनके पालतू कुत्तों दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे कुत्तों का शरीर ठीक से स्ट्रेच रहता है और वे शांत भी रहते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उनका एक पपी पहले लोगों से मिलने और उनके छूने पर बहुत घबराता था। अब वह ऐसा नहीं करता है। डोगा करने के बाद उसे काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
डोगा इंसान और उनके पालतुओं के बीच के रिश्ते को और बेहतर करता है। इस व्यायाम के बहाने आप अपने पालतू के साथ बहुत सा समय व्यतीत करते हैं।
नियमित डोगा करने से आपका पालतू और बेहतर तरीके से आपके स्पर्श को महसूस और पहचान सकता है। इससे दोनों के बीच के रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं।
डोगा मजेदार है क्योंकि इसकी सहायता से बहुत सारे पपीज को आपस में मिलने और रहने का मौका मिलता है।
यह न्यूयॉर्क में भी बहुत प्रचलित है। वहां 2002 से डोगा की कई क्लास चल रही हैं।