फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   wrong fitted bra gives illness

गलत अंतर्वस्त्र पहनना महिलाओं को देता है यह खतरा

Tue, 24 Mar 2015 12:41 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
wrong fitted bra gives illness

दिखने में बेहद आकर्षक लगने वाले अंतर्वस्त्र अगर सही फिटिंग के न हों तो महिलाओं के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित अध्ययन की मानें तो गलत फिटिंग और गलत साइज की ब्रा पहनना महिलाओं के लिए कमर दर्द से लेकर हार्टबर्न तक का कारण हो सकता है।

शोध के अनुसार करीब 70 से 80 प्रतिशत महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं और कसरत के दौरान स्पोर्ट्स ब्रा नहीं पहनती हैं जिससे वे सेहत से जुड़े गंभीर खतरों के निशाने पर रहती हैं।

इतना ही नहीं, इस अध्ययन में यह भी माना गया है कि गलत साइज की ब्रा पहनने वाली पीठ और कंधों से जुड़ी समस्या से जूझती हैं।

गलत अंतर्वस्त्र देते हैं कई रोगों को आमंत्रण

wrong fitted bra gives illness

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गलत साइज के अंतर्वस्त्र न केवल महिलाओं की पीठ, कमर और कंधों के लिए दर्द का कारण होते हैं बल्कि उनके लिए ब्रेस्ट कैंसर, हार्टबर्न, पाचन संबंधी समस्याओं, स्किन रैशेज और सिर दर्द की वजह भी हो सकते हैं।

उनका मानना है कि गलत साइज की ब्रा से महिलाओं का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है जिससे उन्हें सेहत से जुड़े कई खतरों का निमंत्रण मिल सकता है।

चार्टर्ड सोसायटी ऑफ फीजियोथेरेपी के फीजियोथेरेपिस्ट सैमी मार्गो के अनुसार, ''गलत साइज की ब्रा पहनने पर न केवल फिगर खराब होता है बल्कि यह सेहत के लिए कई बड़े खतरों की वजह हो सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

जब खरीदना हो अंतर्वस्त्र

wrong fitted bra gives illness

अध्ययन में सही साइज की ब्रा खरीदने के कुछ आसान उपायों पर जोर दिया गया है जिनकी मदद से महिलाएं ट्रायल रूम में सही साइज की ब्रा आसानी से पहचान सकती हैं।

- अलग-अलग किस्म की ब्रा का साइज आपको अलग-अलग हो सकता है। खरीदते वक्त इनका ट्रायल करना इसीलिए जरूरी है।

- ब्रा का ट्रायल करते वक्त कम से कम पांच मिनट तक एक ब्रा को पहनकर महसूस करें कि इसकी फिटिंग आपको आराम पहुंचाती है या नहीं।

- ब्रा ट्राई करते वक्त दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और फिर नीचे जमीन की ओर ले जाएं और हल्का सा कूदें। इस दौरान ब्रेस्ट अधिक हिलने नहीं तो ब्रा कि फिटिंग सही है।

- ब्रा का कपड़ा आपके शरीर को आराम पहुंचाएं इसका हमेशा ख्याल रखें। कप्स पूरी तरह ब्रेस्ट को कवर करेंगे तो इसकी फिटिंग हमेशा सही लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed