फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   world osteoporosis day 2025 osteoporosis symptoms causes and prevention in hindi

Osteoporosis: हल्की सी चोट से भी हो सकता है फ्रैक्चर, हड्डियों को खोखला बना देती है ये बीमारी

Sat, 18 Oct 2025 05:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

  • ऑस्टियोपोरोसिस वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती हड्डियों की गंभीर समस्या है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट करते हैं।
  • हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और इसकी मजबूती बढ़ाने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 20 अक्तूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
world osteoporosis day 2025 osteoporosis symptoms causes and prevention in hindi
ऑस्टियोपोरोसिस का बढ़ता खतरा - फोटो : Freepik.com

विस्तार

World Osteoporosis Day: आपने भी अपने आसपास लोगों को हड्डियों में दर्द, जोड़ों में सूजन की समस्या से परेशान जरूर देखा होगा। ये दिक्कत तेजी से बढ़ती जा रही है। वैसे तो कभी जोड़ों में दर्द को सिर्फ बुजुर्गों की दिक्कत मानी जाती थी हालांकि अब 30 साल से कम उम्र के लोगों को भी ये समस्या परेशान करने लगी है। जो बीमारी अब तक उम्र बढ़ने के साथ आती थी वह अब युवाओं को अपना शिकार बना रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब दिनचर्या, तनाव, असंतुलित खान-पान और शारीरिक निष्क्रियता ने हमारी पूरी सेहत को प्रभावित कर दिया है। हड्डियों पर भी इसका असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि भारत की लगभग 15 से 20% जनसंख्या यानी करीब लगभग 18 करोड़ लोग आर्थराइटिस गठिया रोग से पीड़ित हैं। समय के साथ ये खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉयड आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस  जैसे रोग आम होते जा रहे हैं। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्टियोपोरोसिस वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती हड्डियों की गंभीर समस्या है जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट करते हैं।

world osteoporosis day 2025 osteoporosis symptoms causes and prevention in hindi
हड्डियों के फ्रैक्चर होने की समस्या - फोटो : Freepik.com

ऑस्टियोपोरोसिस और इसका बढ़ता खतरा

हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और इसकी मजबूती बढ़ाने के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 20 अक्तूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है- इट्स अनएक्सपेक्टेड यानी 'यह अस्वीकार्य है', जो इस बात पर जोर देती है कि एक ऐसी बीमारी जिससे आसानी से बचा जा सकता है, फिर भी कई लोगों की जीवन गुणवत्ता इसके कारण बिगड़ रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर शुरुआत में ही इसपर ध्यान दे दिया जाए तो स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, सूरज की रोशनी और हड्डियों और जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती है।

world osteoporosis day 2025 osteoporosis symptoms causes and prevention in hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

अब सवाल ये है कि आखिर ऑस्टियोपोरोसिस क्या है?

ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की कमजोरी की गंभीर स्थिति है, इसमें बोन डेंसिटी यानी हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है, जिससे वे कमजोर और भुरभुरी हो जाती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस आपकी हड्डियों को चुपचाप कमजोर कर देता है, जिससे छोटे से चोट पर भी इसके टूटने की आशंका बढ़ जाती है।

यह मुख्य रूप से बुजुर्गों और रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में देखा जाता है, लेकिन अब युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रहा है। इस बीमारी की गंभीर स्थिति में हल्के से ठोकर, खांसने-छींकने के कारण भी फ्रैक्चर होने का खतरा हो सकता है।

world osteoporosis day 2025 osteoporosis symptoms causes and prevention in hindi
हड्डियों की कमजोरी - फोटो : Freepik.com

हड्डियों के बारे में समझिए

डॉक्टर बताते हैं, हड्डियां ऐसे ऊतकों से बनी होती हैं जो लगातार टूटती और बनती रहती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में हड्डियों की कोशिकाओं में क्षति तो होती है लेकिन नए सिरे से इसका निर्माण नहीं हो पाता है। इससे समय के साथ हड्डियों काफी खोखली और कमजोर हो जाती हैं। इसकी अगर शुरुआत में ही पहचान करके सुधार के उपाय कर लिए जाएं तो आप गंभीर दिक्कतों से बचे रह सकते हैं।

पीठ या कमर में लगातार दर्द बना रहता है, झुक कर चलना पड़ता है या फिर बार-बार हड्डियों में फ्रैक्चर हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके इसकी जांच करा लें। कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर आहार, डॉक्टर द्वारा सुझाए गए व्यायाम और कुछ दवाओं की मदद से समस्या को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस का सबसे आम लक्षण अचानक हड्डियों का टूटना है, खासकर किसी छोटी सी चोट या मामूली दुर्घटना जिससे आमतौर पर कोई नुकसान नहीं होता, उससे भी आपकी हड्डियों में फ्रैक्चर हो सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस वैसे तो सीधे तौर पर कोई लक्षण पैदा नहीं करता, फिर भी आप अपने शरीर में कुछ बदलाव देख सकते हैं जिनका मतलब हो सकता है कि आपकी हड्डियों की ताकत या घनत्व कम हो रहा है।

world osteoporosis day 2025 osteoporosis symptoms causes and prevention in hindi
हड्डियों को स्वस्थ रखने के करें उपाय - फोटो : Freepik.com

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव कैसे करें?

यह बीमारी नियंत्रित की जा सकती है, पर पूरी तरह खत्म नहीं होती। सही उपचार से जीवन सामान्य रखा जा सकता है।

ऑस्टियोपोरोसिस का सबसे अच्छा बचाव या इलाज जीवनशैली में बदलाव जैसे पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन, नियमित रूप से व्यायाम, धूम्रपान और शराब से परहेज करना है।

ऑस्टियोपोरोसिस का आनुवंशिक जोखिम भी होता है, इसलिए अगर आपके परिवार में पहले से किसी को ये दिक्कत रही है तो इस बारे में पहले से डॉक्टर से मिलकर सुझाव ले लें।




-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed