फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   World Diabetes day: diabetes sweating symptoms discover the warning signs of diabetes

World Diabetes day: अपने पसीने से जानिए कहीं आपको डायबिटीज तो नहीं

Wed, 14 Nov 2018 04:36 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 14 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
World Diabetes day: diabetes sweating symptoms discover the warning signs of diabetes
- फोटो : file photo

वैज्ञानिकों ने एक सेंसर विकसित किया है जिससे पसीने वाली त्वचा के विश्लेषण से खून में शुगर के स्तर का पता लगाया जा सकता है और इसके लिए पसीने की बहुत थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है। दक्षिण कोरिया में वैज्ञानिकों की एक टीम ने दिखाया कि सेंसर इस मामले में बिल्कुल माकूल है और उनका मानना है कि इससे डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को मदद मिलेगी। सेंसर एक पैच के जरिए एक छोटे निडल से जु़ड़ा है। यह डायबिटीज की दवाई को अपने आप भीतर पहुंचा देता है। सोल यूनिवर्सिटी की यह टीम डायबिटीज के मरीजों को 'दर्द भरे ब्लड कलेक्शन' के तरीकों से निजात दिलाने की कोशिश में जुटा था।

विज्ञापन

World Diabetes day: diabetes sweating symptoms discover the warning signs of diabetes
डायबिटीज है, तो किडनी टेस्ट कराना न भूलें

एक डायबिटीज इम्युन सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की उस प्रवृत्ति के कारण होता है जिसमें वह खून में शुगर को नियंत्रित रखने वाले हिस्सों पर हमला करता है। एक डायबिटीज अनियमित जीवन शैली के कारण होता है जिससे शरीर की उन क्षमताओं को नुकसान पहुंचता है जिनसे खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इन दोनों तरह के डायबिटीज में मरीजों को खून में शुगर के स्तर को दवाई से नियंत्रित करके रखना होता है। इसमें लापरवाही से शरीर को इतना नुकसान पहुंचता है कि इंसान की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

World Diabetes day: diabetes sweating symptoms discover the warning signs of diabetes
सेंसर इस तरह से मदद करता है
सेंसर बहुत लचीला होता है इसलिए इसे त्वता के साथ खिसकाना आसान होता है। हालांकि इस मामले में वैज्ञानिकों की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। खून में जितनी शुगर होती है उसके मुकाबले पसीने में काफी कम होती है। ऐसे में शुगर का पता लगाना आसान नहीं होता है। पसीने में कई तरह के केमिकल्स भी होते हैं। इन केमिकल्स में लेक्टिक ऐसिड होता है जो नतीजे को प्रभावित करता है।

ऐसे में पैच में तीन सेंसर हैं जिनसे खून में शुगर के स्तर का पता लगाया जाता है। पसीने में एसिडिटी की जांच और एक ह्यूमडिटी सेंसर से पसीने के स्तर का पता लगाया जाता है। इन सभी को छिद्रपूर्ण परतों में लगाया जाता है जो पसीने को सोखने में सक्षम होते हैं। इस प्रक्रिया में सारी सूचना एक पोर्टेबल कंप्यूटर के जरिए मिलती और इसी से खून में शुगर से स्तर का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed