आमतौर पर कॉफी का सेवन सभी लोगों को पसंद होता है। कॅाफी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। आज यानी 1 अक्तूबर को विश्व कॉफी दिवस मनाया जाता है। विश्व कॉफी दिवस के दिन हम आपको सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करने के फायदे बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करने के फायदे...
International Coffee Day: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है कॉफी का सेवन, जानिए फायदे
तनाव कम होता है
- कॉफी का सेवन करने से तनाव कम होता है। आज के समय में तनाव होना आम बात है। आप तनाव को कम करने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कॉफी का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है।
थकान को दूर करे कॉफी
- थकान को दूर करने के लिए कॉफी का सेवन किया जा सकता है। कॅाफी का सेवन करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। आप थकान को दूर भगाने के लिए कॉफी का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो जाता है
- रोजाना सीमित मात्रा में कॉफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा भी काफी कम हो जाता है। एक अध्ययन के अनुसार रोजाना तीन कप कॉफी का सेवन करने से त्वचा के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है
- अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के एक शोध के अनुसार रोजाना तीन से चार कप कॉफी का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आगे पढ़ें...