फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   workout for biceps

डोले बनाना चाहते हैं तो यह कसरत जरूर करें

Tue, 09 Dec 2014 10:02 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:02 AM IST
विज्ञापन
workout for biceps

डोले बनाने की चाहत रखते हैं तो इसके लिए कसरत बहुत जरूरी है। अपने रोज के फिटनेस रिजाइम के अलावा बाइसेप्स के लिए खास कसरत भी जरूरी है।

विज्ञापन


बाइसेप्स बनाने के लिए न केवल हाथों में मजबूती और मसल्स बढ़ाना जरूरी है बल्कि शरीर के ऊपरी हिस्से को भी मजबूत बनाना भी उतना ही जरूरी है।

मेन्स फिटनेस में प्रकाशित जानकारी के आधार पर जानिए डोले बनाने के लिए बेहद कारगर कसरत के बारे में।

कितना लगेगा समय?
इस कसरत का पूरा सेट करने के लिए आपको एक बार में 35 मिनट देने होंगे। इस दौरान आप वार्म अप से लेकर पूरी कसरत को प्रबावी तरीके से कर सकेंगे।

कसरत से पहले जानें ये बातें

workout for biceps
कब करें?
हार्ड कोर जिम जाने वाले लोगों के लिए इस कसरत को हफ्ते में दो से तीन बार करने का पूरा मौका है। अगर आप वाकई बड़े डोले बनाना चाहते हैं तो एक सप्ताह में 48 घंटे के गैप पर इस कसरत को जरूर करें। हां, अगर शुरुआती दौर है तो एक कसरत से दूसरी कसरत के बीच में 5 दिनों तक का समय रख सकते हैं।

कितना हो वेट
इसके लिए आप इतना वेट जरूर लें कि पूरी कसरत के दौरान आपको अधिक तनाव न महसूस हो। यह आपकी क्षमता पर ही आधारित है।

न भूलें वार्म अप

यह हेवी वेट कसरत है इसलिए इसके पहले किसी भी कार्डियो कसरत से कम से कम 10 मिनट तक वार्म अप जरूर करें जिससे मसल्स का तनाव न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब करें कसरत

workout for biceps

दोनों हाथों में डंबल या वेट, अपनी जरूरत के अनुसार लें। एक हाथ के वजन को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकंड रुककर हाथ को नीचे ले जाएं। इस प्रक्रिया को 40 से 60 मिनट तक दोनों हाथों से बारी-बारी दोहराएं।

एक सेट से दूसरे सेट के बीच में कम से कम दो से चार मिनट का गैप जरूर रखें।

अलग-अलग एंगल से डंबल उठाने के कारण बाजू की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और बाइसेप्स बनती हैं।

बार-बार इस कसरत को करने से आपको सहजता होगी और धीरे-धीरे आप कठिनाई का स्तर बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed