{"_id":"5c38d3b5bdec2273a5195467","slug":"women-in-pain-dpctor-leave-ultrasound","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्द से कराहती रही महिला, अल्ट्रासाउंड छोड़ गए डॉक्टर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दर्द से कराहती रही महिला, अल्ट्रासाउंड छोड़ गए डॉक्टर
Fri, 11 Jan 2019 11:04 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
health insurance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट और तीमारदारों के बीच कहासुनी हो गई। पहले पर्चा जमा कराने की बात पर अड़े तीमारदारों से विवाद के बाद नाराज होकर रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड बीच में छोड़कर अपने कक्ष में चले गए। लगभग दो घंटे तक एक महिला अल्ट्रासाउंड के इंतजार में दर्द से तड़पती रही। मामला सीएमएस तक पहुंचा तो रेडियोलॉजिस्ट ने कार्य शुरू किया। सीएमएस ने कहासुनी और विवाद की बात से इनकार कर मरीजों की संख्या अधिक होने की बात कही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण वहां के मरीजों का भी अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल में ही किया जाता है। यहां पर रेडियोलॉजिस्ट डा. अरुण कुमार तैनात हैं। शुक्रवार सुबह से ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी थी। करीब नौ बजे चिकित्सक एक महिला का अल्ट्रासाउंड कर रहे थे, तभी कक्ष के बाहर मौजूद मरीजों ने पर्चे जमा करने की बात कही। चिकित्सक ने मना कर दिया। इस पर मरीज और तीमारदारों ने कहा कि अभी तो बहुत समय है। इससे चिकित्सक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने मरीजों से अभद्रता की और तीमारदारों से बहस होने लगी। बहस बढ़ने पर वह अल्ट्रासाउंड छोड़ मशीन बंद कर चले गए। कक्ष में एक महिला पेट दर्द से कराहती रही। उसने चिकित्सक से रुकने को कहा, मगर वह उसे देखे बगैर वहां से चले गए। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं पहुंचे तो तीमारदारों ने सीएमएस को सूचना दी। सीएमएस के समझाने पर करीब दो घंटे के बाद चिकित्सक कक्ष में पहुंचे और कुछ मरीजों का अल्ट्रासाउंड कर समय पूरा होने की बात कहकर काम बंद कर दिया। इससे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। इंसेट
विज्ञापन
चिकित्सक कम लिखे अल्ट्रासाउंड
इस संबंध में सीएमएस डा. एके शाक्य से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अकेले चिकित्सक हैं और मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण और मरीजों के पहले अल्ट्रासाउंड करने के कारण विवाद हो गया था। चिकित्सक को समझा कर अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के साथ बैठक कर उनसे अल्ट्रासाउंड कम लिखने के लिए कहा गया है ।
विज्ञापन