{"_id":"5d5bb67d8ebc3e897266cb09","slug":"woman-who-thought-she-had-kidney-stones-was-actually-pregnant-with-triplets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को लग रहा था किडनी में हो गई है पथरी, अस्पताल गई तो पैदा हो गए तीन बच्चे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
महिला को लग रहा था किडनी में हो गई है पथरी, अस्पताल गई तो पैदा हो गए तीन बच्चे
Tue, 20 Aug 2019 02:37 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 20 Aug 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला (सांकेतिक तस्वीर )
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य दक्षिणी डकोटा में एक चकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला किडनी में पथरी होने की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती हुई और उसे तीन बच्चे पैदा हो गए। दरअसल, इस महिला को लग रहा था कि उसकी किडनी में पथरी हो गई है लेकिन वह 34 हफ्ते की गर्भवती थी। महिला के गर्भ में जुड़वा नहीं बल्कि तीन शिशु पल रहे थे। महिला का नाम डैनेट गिल्ट्ज़ है। महिला ने अस्पताल में जब तीन बच्चों को जन्म दिया तो वह खुद भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
महिला ने तीन शिशुओं को दिया जन्म
- फोटो : KOTA TV
महिला ने इन तीन बच्चों का नाम ब्लेज, जिप्सी और निक्की रखा है। घटना 10 अगस्त की है। कोटा-टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, हर शिशु का वजन चार पाउंड है। डैनेट गिल्ट्ज के पहले से ही दो बच्चे हैं। गिल्ट्ज का कहना है कि जब उन्हें पेट में तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने सोचा यह किडनी में पथरी का दर्द है। इसके बाद वह अस्पताल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिल्ट्ज ने कहा, मैं सोच रही थी कि पेशाब टेस्ट के बाद काम पर चली जाऊंगी लेकिन डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मेरे पेट में तीन बच्चे पल रहे हैं। मुझे यकीन नहीं हुआ और मैंने डॉक्टरों से कहा कि ये थ्री बेबी नहीं बल्कि जुड़वा हैं। लेकिन जब डॉक्टरों ने फिर कहा कि तीन बच्चे हैं तो मैंने यकीन मान लिया और बच्चों के नाम के बारे में सोचने लगी। कुछ ही देर में मैंने तीनों शिशुओं को जन्म दिया। गिल्ट्ज ने कहा कि मुझे लग रहा था कि मेरी किडनी की सर्जरी होगी और पथरी को बाहर निकाल दिया जाएगा लेकिन अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों ने जो बताया उस पर एकदम से यकीन करना जरा मुश्किल था, अब भी मैं इस बारे में ही सोचती हूं।