आप भी जानिए, पेट की चर्बी से छुटकारे का आसान उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं और अपने वजन को नियंत्रित रखने की चाहत में हैं तो यह कसरत आपके काम की है।
हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्यन के आधार पर दावा किया है कि वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी को सबसे अधिक प्रभावी तौर पर घटाया जा सकता है।
उनके अनुसार, वेट के साथ एरोबिक्स या वेट ट्रेनिंग की मदद से मसल्स की रक्षा करते हुए वजन घटाया जा सकता है और पेट की चर्बी कम की जा सकती है।
कितनी देर करें यह कसरत?
शोधकर्ता रेनिया मेकरी के अनुसार, ''वेट ट्रेनिंग और एरोबिक्स के मेल से अधिक उम्र के लोगों को भी तोंद घटाने में उतनी ही मदद मिलती है जितनी युवाओं को मिलती है।''
शोध के दौरान 1998 से लेकर 2008 तक के 40 व इससे अधिक उम्र के 10,000 सेहतमंद पुरुषों के बीएमआई पर अध्ययन किया गया है।
उन्होंने माना कि 20 मिनट तक वेट एरोबिक्स करने से पेट की चर्बी घटाने की संभावना अधिक होती है। यह शोध ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।