फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   weight loss secrets of parineeti chopra

86 से 57 किलो तक, ऐसे घटाया परिणीति ने अपना वजन

Wed, 15 Oct 2014 10:37 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
weight loss secrets of parineeti chopra

कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों को जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में आने से पहले की परिणीति और अब की परिणीति में कितना अंतर है।

विज्ञापन


कभी 86 किलो के वजन वाली परिणीति चोपड़ा आज 57 किलो की हैं। फिल्मों में आने की इच्छा ही सही, वजन घटाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है।

एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया है, ''मैं केवल 25 साल की थी और मेरे पास मोटा दिखने की कोई वजह नहीं थी। मैंने स्लिम दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं कपड़े न फिट होने की सोच से भी थक चुकी थी और विकल्प यही था कि मैं फिट हो जाऊं।''
विज्ञापन

38 से 30 साइज तक की मशक्कत

weight loss secrets of parineeti chopra

परिणीति किसी दौर में 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं और अब 30 इंच की उनकी कमर है। इसके लिए उन्होंने ज‌िम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद लें। उनका वर्कआउट रिजाइम कुछ ऐसा है।

- रोज सुबह जॉगिंग।
- इसके बाद ध्यान करना।
- फिर एक घंटे तक योग।
- स्वि‌मिंग या घुड़सवारी की प्रैक्टिस।
- ट्रेडमिल पर दौड़ना।
- डांस प्रैक्टिस।
- कार्डियो और रे‌गलर एक्सरसाइज के सेट।

डाइट में किए बदलाव

weight loss secrets of parineeti chopra

पिज्जा की शौकीन परिणीति ने वजन घटाने के लिए सबसे पहले फास्टफूड के सेवन से तौबा की है। उनका डाइट प्लान कुछ ऐसा है।

सुबह का नाश्ता - एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सपेद जर्दी) और कभी-कभी जूस।

दोपहर का भोजन - दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरा सलाद और हरी सब्जियां।

रात का भोजन - कम तेल में बना सदा खाना, एक ग्लास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक।

परिणीति हमेशा सोने से दो घंटे पहले भोजन करती हैं और वेट लॉस के लिए फास्ट फूड का मोह छोड़ना जरूरी मानती हैं।

Also Read : 13 Bollywood Celebrities Who went from Fat to Fit

9 Common Foods that Burn Tummy Fat

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed