फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, शाम को करें इन चीजों से बनी ड्रिंक का सेवन

Fri, 15 Jan 2021 09:10 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 15 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Weight loss drinks Home remedies to reduce obesity
Weight loss drinks - फोटो : Pixabay

मोटापा या वजन का बढ़ना आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। इससे न सिर्फ भारत में ही बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी लोग पीड़ित हैं। वैसे तो मोटापा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह खानपान है। लोग सादा खाना खाने के बजाय फास्ट फूड पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो वजन बढ़ाने या मोटापे का सबसे बड़ा कारक है और ये तो आप जानते ही होंगे कि मोटापा उच्च कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसी समस्याओं को भी अपने साथ लेकर आता है। हालांकि काफी लोग ऐसे भी हैं, जो मोटापा कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं। 

Weight loss drinks Home remedies to reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

आमतौर पर लोग दिनभर की थकान मिटाने के लिए शाम को चाय जरूर पीते हैं, लेकिन यह मोटापा कम करने या वजन घटाने में सहायक नहीं है। ऐसे में चाय की जगह अगर आप मसालों से बनी ड्रिंक का सेवन करेंगे तो काफी फायदा मिल सकता है। ये ड्रिंक अजवाइन, काला जीरा, अदरक और मेथी से बनती है। अगर आप नियम से शाम के समय इस ड्रिंक का सेवन करें तो वजन जरूर कम होना शुरू हो जाएगा और इसका फायदा आपको हफ्तेभर में ही दिखने लगेगा। आइए जानते हैं इस ड्रिंक को बनाने की विधि और इसे पीने से क्या लाभ होते हैं। 

Weight loss drinks Home remedies to reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मसालों से बनी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री 

  • 100 ग्राम काला जीरा 
  • 100 ग्राम अजवाइन 
  • 250 ग्राम मेथी 
  • 2 चम्मच हींग 
  • 3 चम्मच सोंठ पाउडर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss drinks Home remedies to reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ड्रिंक बनाने की विधि 

  • ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के बीज को एक मिनट तक पैन में भून लें। साथ में यह भी ध्यान दें कि उससे भुना हुआ सुगंध आ रहा है या नहीं। इसके बाद अजवाइन और काला जीरा को भी उसी तरह भून लें। फिर तीनों सामग्रियों को मिलाएं और साथ ही उसमें अदरक पाउडर और हींग भी मिला लें। अब इन सामग्रियों को ग्राइंडर में तब तक पीसें, जब तक कि वो पाउडर में तब्दील न हो जाए। फिर उस पाउडर को एक बड़े से डिब्बे में रख लें और ध्यान रहे कि डिब्बे को खुला न छोड़ें। इससे पाउडर जल्दी खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
Weight loss drinks Home remedies to reduce obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे करें ड्रिंक का इस्तेमाल? 

  • एक गिलास पानी में एक चम्मच पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर पानी को तब तक उबालें, जब तक कि वो आधा न हो जाए। फिर उस पानी को छान लें और उसे चाय की तरह पिएं। इसे आप शाम के समय पिएं तो ज्यादा बेहतर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed