फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Walking Before or After Meals

खाने के बाद टहलने को सेहतमंद मानते हैं तो पढ़ ले ये खबर!

Thu, 28 May 2015 05:43 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Walking Before or After Meals

पैदल चलना, टहलना और जॉगिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है फिर चाहे आप खाने के बाद टहलों या फिर खाने से पहले। लेकिन इसके साथ ये जानना भी जरूरी है खाने से पहले और खाने के बाद पैदल चलने के क्या फायदे और नुकसान हैं। जानिए, लाइवस्ट्रांग के मुताबिक,वॉक करने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में।

विज्ञापन

खाने से पहले टहलने के फायदे

Walking Before or After Meals

खाने से आधा घंटा पहले टहलने पर रक्त में मौजूद वसा और चीनी की मात्रा कम हो जाती है। खासतौर पर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ अधिक खाने वालों के साथ ऐसा अधिक होता है। आमतौर पर फीजिकल एक्टिविटी से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिससे कैलोरी और अतिरिक्त एनर्जी बर्न होती है।

2006 में एप्पलाईड साइक्लॉजी, न्यूट्रिशन और मेटाबॉलिज्म पर प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, जो लोग खाना खाने से पहले धूमते हैं वे मोटापा जल्दी घटाते हैं बजाय खाने के बाद धूमने वालों के मुकाबले।

रिसर्च के मुताबिक, जब भी आप कोई फीजिकल एक्टिविटी करते हैं तो अचानक से आपकी भूख कम हो जाती है। लेकिन जब आपकी बॉडी वापिस नॉर्मल हो जाती है तो आपको भूख लगने लगती है। यदि आप वाकई अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको खाने से पहले घूमना चाहिए इससे आपको बहुत फायद पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने से बाद टहलना

Walking Before or After Meals

आप कितना खाना खा रहे हैं इस बात पर आप धूमना निर्भर करता है। यदि आप हल्का खाना ले रहे हैं तो ऐसी स्थिति मे खाने के बाद धूमना फायदेमंद होगा इससे आप आसानी से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसके साथ ही दिल से संबंधित रोग भी दूर होते हैं और मसल्स भी मजबूत होती हैं।

कई रिसर्च बहुत ज्यादा खाने के बाद या अधिक मात्रा में खाने के बाद धूमना सही नही मानतीं क्‍योंकि इस स्थिति में शरीर खाने को पचाने की कोशिश कर रहा होता है। ऐसे में धूमने से ब्लड की सप्लाई जरूरत से ज्यादा होने लगती है और हार्ट पर डबल परफॉर्म करने का दबाव पड़ता है। यदि आपको हैवी खाना खाने के बाद धूमना ही है तो आप कम से कम 45 मिनट या एक घंटा इंतजार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed