फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंप्यूटर पर लगातार काम पहुंचाता है आंखों को नुकसान, ऐसे करें बचाव

Wed, 10 Apr 2019 09:19 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 10 Apr 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
top 5 tips to protect eyesight from computer screen

डिजिटल हो चुके जमाने में आपका अधिकतर काम टेक्नोलॉजी की मदद से होता है। सुबह उठते साथ आंखें फोन की स्क्रीन पर पड़ती हैं फिर ऑफिस में दिनभर कंप्यूटर उसके बाद फिर हाथ में फोन आ जाता है। क्या आपने कभी सोचा है इससे आपका काम तो चलता रहता है लेकिन आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे आंखों में जलन, ड्राइनेस, धुंधली नजर जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ जरुरी है आप अपनी आंखों का भी विशेष ध्यान रखें। 

top 5 tips to protect eyesight from computer screen
वैसे तो कंप्यूटर पर कितनी देर बैठ कर काम करें इसका समय तय करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन अपनी आंखों की भलाई के लिए लगातार कंप्यूटर के सामने न बैठे। समय-समय पर स्क्रीन के सामने से हटकर ब्रेक लेते रहें। 
top 5 tips to protect eyesight from computer screen
इन चीजों का रखें विशेष ध्यान 
-कंप्यूटर स्क्रीन आपकी आंखों के सामने या थोड़ी नीचे होनी चाहिए। 
-डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप डालें। 
-हर 20 मिनट पर अपने कंप्यूटर स्क्रीन से नजरें हटाकर 20 फीट दूर किसी जगह या सामान को 20 सेकंड के लिए देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 tips to protect eyesight from computer screen
-नियमित अंतराल पर अपनी पलकें झपकाते रहें।
-कंप्यूटर स्क्रीन से नियमित अंतराल पर लगातार ब्रेक लेते रहें।
-कंप्यूटर की ब्राइटनेस को रेग्यूलेट करें। रात के समय ब्राइटनेस कम रखें और दिन के समय कंप्यूटर स्क्रीन को खुद से 20-30 इंच की दूरी पर रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed