डेयरी प्रोडक्ट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह किसी वरदान से कम नहीं होता है। क्योंकि इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट्स अमीनो एसिड का बेहतरीन जरिया है। इसका सेवन करने से स्तन कैंसर, दिल से संबंधित बीमारी व बीपी की समस्या के होने का खतरा कम हो जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से किन बीमारियों के होने का जोखिम कम हो जाता है।
कोलोन कैंसर से बचाव
मौजूदा वक्त में कोलोन कैंसर एक खतरनाक और गंभीर बीमारी है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होती है। ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट्स इस रोग से काफी हद तक बचाता है। एक शोध के मुताबिक सोया का सेवन कोलोन कैंसर के खतरे को कम करता है।
दिल संबंधित बीमारियों से बचाव
आजकल के लाइफस्टाइल में दिल से संबंधित बीमारी होना सामान्य सी बात है। इनसे बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करने के साथ-साथ सोया उत्पादों का सेवन करना जरूरी है। डेयरी प्रोडक्ट्स में कोलेस्ट्रोल और फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है। अगर आप रोज अपनी डायट में डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं तो आप स्वस्थ ह्रदय पा सकते हैं।
प्रोस्टेट कैंसर से बचाव
खराब लाइफस्टाइल के चलते प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के लिए किसी गंभीर बीमारी से कम नहीं है। इससे बचने के लिए सोया उत्पादों का सेवन शुरू करें। सोया में इसोफ्लेवेनॉस पाया जाता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा यह प्रोस्टेट में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।
हड्डियां मजबूत करता है
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से ऑस्टीयोपोरोसिस, जोड़ों में दर्द, घुटनों और कोहनी में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या कम हो जाती है। खासतौर पर महिलाओं को डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करना चाहिए। क्योंकि महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं।