फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   three simple moves for flat tummy

सिर्फ तीन आसान एक्सरसाइज और तोंद गायब

Wed, 12 Jun 2013 05:48 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Jun 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
three simple moves for flat tummy

बढ़ती तोंद अगर इन दिनों आपके जीवन का सबसे बड़ा तनाव है और इसे कम करने की मशक्कत में पसीना बहाकर आप तंग आ चुके हैं तो हमारे पास आपके लिए तीन आसान एक्सरसाइज हैं। हेल्दी डाइट और रोज सुबह 20 मिनट की सैर यकीनन आपके पेट की चर्बी घटाने में कारगर होगी।

विज्ञापन


1. साइकिल क्रंच
जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को सिर के नीचे लगाएं। अब पैरों से हवा में साइकिल चलाने का अभ्यास करें, साथ ही शरीर के ऊपरी हिस्से को उसी अवस्था में ऊपर उठाएं कि कोहनी से घुटने छूने चाहिए। तीन मिनट तक इसका अभ्यास दिन में कम से कम दो बार करें।
विज्ञापन


2. बोट स्टाइल
'बोट' यानी नाव के आकार में शरीर को स्ट्रेच करने की यह एक्सरसाइज पेट का फैट कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए जमीन पर बैठ जाएं, दोनों पैर सीधे होने चाहिए। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए सांस खींचें और झुकते हुए दोनों पंजों को हाथों से छुएं। कोशिश करें कि आपके कंधों से घुटने छूने चाहिए। रोज दिन में तीन बार यह एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. प्लैंक
पेट के बल सीधे लेट जाएं जिससे पंजे और माथा जमीन पर टिका हो। अब पंजों और हाथों के बल शरीर को ऊपर उठाएं जिससे शरीर का भार इन पर ही पड़े। 10 सेकंड तक इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। दिन में तीन बार इसे करें।

रोज इन्हें अपने रुटीन में शामिल करेंगे तो वाकई फर्क महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed